बॉक्स ऑफिस

Avatar Fire and Ash Box office Day 5: जेम्स कैमरून की फिल्म के कलेक्शन में आया उछाल, 100 करोड़ी होने से एक इंच है दूर

Avatar Fire and Ash Box office Day 5: हॉलीवुड के मशहूर निर्माता-निर्देशक जेम्स कैमरून की साइंस-फिक्शन फिल्म 'अवतार: फायर एंड ऐश' (Avatar Fire and Ash) को सिनेमाघरों में दस्तक दिए हुए 5 दिन हो गए हैं। यह मूवी अब 100 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होने की ओर बढ़ रही है।

Image

Pic Credit: Grab From You Tube

Avatar Fire and Ash Box office Day 5: साल 2025 की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक 'अवतार: फायर एंड ऐश' को मेकर्स ने 19 दिसंबर के दिन रिलीज किया। दर्शकों को लंबे समय से इस फिल्म को देखना का इंतजार था। इस मूवी ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 19 करोड़ रुपये की शानदार कमाई भारत में की थी। भारत में यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर लगातार अच्छा कलेक्शन कर रही है। वहीं दूसरी ओर दर्शकों के बीच रणवीर सिंह की 'धुरंधर' को देखने की भी हाइप बनी हुई है। अब जो ट्रेड रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक सोमवार के मुकाबले मंगलवार के दिन 'अवतार: फायर एंड ऐश' (Avatar Fire and Ash) ने ज्यादा कमाई की है। आइए देखें इन 5 दिनों में फिल्म का टोटल कलेक्शन कितना रहा है।

100 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होगी 'अवतार: फायर एंड ऐश'

Sacnilk द्वारा साझा किए गए अनुमानित आंकड़ों के मुताबिक 'अवतार: फायर एंड ऐश' ने मंगलवार के दिन 9.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। यह 'अवतार' फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त है। जेम्स कैमरून की इस मूवी ने 5 दिनों में 85.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन इंडिया में कर लिया है। आने वाले दिनों में यह मूवी बड़ी आसानी से 100 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल हो जाएगी। जेम्स कैमरून की यह एपिक साइंस-फिक्शन फिल्म बॉलीवुड की रिलीज होने वाली फिल्मों को बॉक्स ऑफिस पर कड़ी टक्कर दे सकती है।

'अवतार' फ्रैंचाइज की पिछली दो फिल्में दिसंबर 2009 और दिसंबर 2023 में रिलीज हुई थीं। जेम्स कैमरून ने चौथी और पांचवीं फिल्मों की घोषणा पहले ही कर दी है। अगली दो फिल्में 2029 और 2031 में रिलीज होने वाली हैं। वहीं 'अवतार: फायर एंड ऐश' 19 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई, जिसे दर्शक पसंद कर रहे हैं।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article