बॉलीवुड

'धुरंधर' की सक्सेस के बाद बदले रणवीर सिंह के तेवर, फरहान अख्तर की 'डॉन 3' से पीछे खींच लिए हाथ?

Ranveer Singh Walked Out of Don 3: मंगलवार के दिन रणवीर सिंह को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है की 'धुरंधर' की जबरदस्त सफलता के बाद अब रणवीर सिंह (Ranveer Singh) ने फरहान अख्तर की आने वाली फिल्म 'डॉन 3' से अपने हाथ पीछे खींच लिए हैं।

Image

Pics Credit: Instagram

Ranveer singh Walked Out of Don 3: बॉलीवुड इंडस्ट्री के टॉप एक्टर्स में से एक रणवीर सिंह (Ranveer Singh) इन दिनों 'धुरंधर' की सफलता को एन्जॉय कर रहे हैं। 5 दिसंबर के दिन रिलीज हुई फिल्म 'धुरंधर' अभी भी बॉक्स ऑफिस पर कब्जा जमाए बैठी है। 'धुरंधर' का निर्देशन आदित्य धर ने किया था। ट्रेड रिपोर्ट्स की मानें तो कमाई के मामले में रणवीर सिंह की 'धुरंधर' (Dhurandhar) साल 2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक बन गई है। एक तरफ रणवीर सिंह की 'धुरंधर' की तारीफ हो रही है। वहीं दूसरी ओर 'डॉन 3' से बाहर होने की खबरों को लेकर रणवीर सिंह एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं।

'डॉन 3' से बाहर हुए रणवीर सिंह

पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक 'धुरंधर' की धांसू सक्सेस के बाद रणवीर सिंह अब अपनी अगली फिल्मों के चयन को लेकर बहुत क्लियर हैं। वो इस समय संजय लीला भंसाली, लोकेश कनगाराज और एटली कुमार जैसे डायरेक्टर्स के साथ हाथ मिलाने के लिए तैयार हैं। वो बैक टू बैक गैंगस्टर बेस्ड मूवीज नहीं करना चाहते हैं। यही वजह है कि उन्होंने जय मेहता से रिक्वेस्ट करते हुए कहा है कि वो 'प्रलय' को प्रीपोन कर दें। पोर्टल के मुताबिक 'प्रलय' के बाद अब रणवीर सिंह ने फिल्म 'डॉन 3' से भी बाहर होने का फैसला कर लिया है।

बताते चलें 'धुरंधर' की सफलता के बाद रणवीर सिंह को लेकर खबरें थी कि वो जल्द ही 'डॉन 3' पर काम शुरू करेंगे। मगर अब इन खबरों ने फैन्स का दिल तोड़ दिया है। रणवीर सिंह को अब 'डॉन 3' में नहीं देखा जाएगा। यह भी सुनने में आ रहा है कि मेकर्स ने अब नए डॉन की तलाश शुरू कर दी है। वो इस मूवी को अगले साल जनवरी में फ्लोर ले जाना चाहते हैं। 'डॉन 3' में कृति सेनॉन को बतौर लीड एक्ट्रेस देखा जाना था।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article