बॉक्स ऑफिस

Avatar Fire And Ash Box Office Collection: 100 करोड़ी होने से एक कदम दूर है जेम्स की फिल्म, छठे दिन किया इतना कलेक्शन

  • Authored by: अभय
  • Updated Dec 25, 2025, 07:47 AM IST

Avatar Fire And Ash Box Office Collection Day 6: जेम्स कैमरून (James Cameron) की धांसू फिल्म अवतार फायर एंड ऐश (Avatar Fire And Ash) ने रिलीज होने के बाद बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। फिल्म अवतार फायर एंड ऐश को रिलीज हुए अब 6 दिन पूरे हो गए हैं।

Image

Image Source: Avatar Fire And Ash Movie

Avatar Fire And Ash Box Office Collection Day 6: जेम्स कैमरून (James Cameron) की फिल्म अवतार फायर एंड ऐश (Avatar Fire And Ash) रिलीज होने के बाद से काफी काफी चर्चा में बनी हुई है। फिल्म अवतार फायर एंड ऐश ने दुनियाभर के साथ-साथ इंडिया में भी धमाल मचा रखा है। अब इस फिल्म को रिलीज हुए 6 दिन पूरे हो गए हैं, जिसके बाद अब कमाई के नए आंकड़े सामने आ रहे हैं। जेम्स कैमरून की फिल्म ने छठे दिन भी बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कलेक्शन किया है। तो चलिए जानते हैं जेम्स कैमरून की फिल्म अवतार फायर एंड ऐश की छठे दिन की कमाई कितने करोड़ रुपये रही है।

छठे दिन किया इतना कलेक्शन

जेम्स कैमरून की फिल्म अवतार फायर एंड ऐश एक बार फिर से अपनी नई कलेक्शन रिपोर्ट की वजह से चर्चा में गई है। फिल्म अवतार फायर एंड ऐश को रिलीज हुए 6 दिन पूरे हो गए हैं, जिसके बाद नई कलेक्शन रिपोर्ट सामेन आ गई है। फिल्म अवतार फायर एंड ऐश ने छठे दिन भी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रखा है। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक जेम्स कैमरून की फिल्म अवतार फायर एंड ऐश ने छठे दिन बॉक्स ऑफिर पर 10.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है, इसी के साथ फिल्म की कुल कमाई 95.75 करोड़ रुपये हो गई है। लेकिन आपको बता दें कि फिल्म अवतार फायर एंड ऐश की कमाई के ये आंकड़े अभी अनुमानित है, असल आंकड़ों में बदलाव देखने को मिल सकता है।

धुरंधर से हो रही है टक्कर

जेम्स कैमरून की फिल्म अवतार फायर एंड ऐश की इंडिया में रणवीर सिंह की मूवी धुरंधर से जोरदार टक्कर हो रही है। अभी तक जेम्स कैमरून की फिल्म अवतार फायर एंड ऐश की पीछे ही नजर आई है। लेकिन दुनियाभर में फिल्म अवतार फायर एंड ऐश का जलवा देखने को मिल रहा है। फिल्म दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर एक के बाद एक नए रिकॉर्ड बना रही है। जेम्स कैमरून की फिल्म अवतार फायर एंड ऐश को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article