बॉक्स ऑफिस

Animal Box Office Record Day 10: एनिमल ने 10 दिनों में निकाला गदर 2 का दम, जल्द जवान को रौंदेगी पैरों तले

Animal Box Office Record: बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की ब्लॉकबस्टर मूवी एनिमल (Animal) ने 10वें दिन 33.53 करोड़ रुपये की कमाई करके अपने खाते में कुल मिलाकर 388.37 करोड़ रुपये जोड़ लिए हैं। इसी के साथ फिल्म एनिमल बॉलीवुड की दूसरी सबसे सफल मूवी बन गई है। फिल्म ने गदर 2 को धूल चटाकर यह खिताब अपने नाम किया है।

Image

Animal Box Office Record Day 10

Animal Box Office Record: बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) को डेब्यू के बाद से ही हिन्दी सिनेमा का भविष्य माना जा रहा था। फिल्म क्रिटीक्स और ट्रेड पंडितों ने हमेशा ही कहा है कि रणबीर कपूर ही खान तिकड़ी को रिप्लेस करेंगे और मास एंटरटेनर बनकर उभरेंगे। फिल्म एनिमल के साथ रणबीर कपूर ने इस भविष्यवाणी को सच करके भी दिखा दिया है। फिल्म एनिमल रणबीर कपूर के करियर की सबसे बड़ी हिट मूवी बन गई है, जिसने रिकॉर्डतोड़ कमाई की है। इसके साथ-साथ एनिमल (Animal) बॉलीवुड की दूसरी सबसे बड़ी हिट मूवी बनकर उभरी है, जिसने कमाई के मामले में सनी पाजी की गदर 2 को भी धूल चटा दी है। आइए आपको बॉलीवुड की 10 सबसे कमाऊ फिल्मों की लिस्ट दिखाते हैं:

जवान: 396.18 करोड़ रुपये

एनिमल: 388.37 करोड़ रुपये

गदर 2: 375.10 करोड़ रुपये

पठान: 364.50 करोड़ रुपये

बाहुबली 2: 327.75 करोड़ रुपये

केजीएफ 2: 298.44 करोड़ रुपये

संजू: 265.48 करोड़ रुपये

दंगल: 264.21 करोड़ रुपये

टाइगर जिंदा है: 234.75 करोड़ रुपये

बजरंगी भाईजान: 240.72 करोड़ रुपये

फिल्म एनिमल बॉक्स ऑफिस पर जिस तरह से कमाई करते हुए आगे बढ़ रही है, उसे देखते हुए कहा जा सकता है कि ये जल्द ही शाहरुख खान की जवान को भी धूल चटा देगी। ट्रेड पंडितों को उम्मीद है कि रणबीर कपूर की एनिमल बॉक्स ऑफिस पर सारे रिकॉर्ड तोड़कर बॉलीवुड की सबसे कमाई मूवी बनकर उभरेगी, जिसकी कमाई को पार करना खान तिकड़ी के लिए भी मुश्किल होगा।

बताते चलें कि फिल्म एनिमल के अंत में डायरेरक्टर संदीप रेड्डी वंगा ने ऐलान कर दिया है कि वो जल्द ही दर्शकों के सामने एनिमल 2 पेश करेंगे। एनिमल 2 में रणभीर कपूर की टक्कर उनसे ही होगी। एनिमल 2 में रणबीर कपूर का डबल रोल होगा। आप एनिमल 2 के लिए कितने उत्साहित हैं, हमें कमेंट में जरूर बताएं।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article