Animal Box Office Collection Day 14 early trends: रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की फिल्म एनिमल (Animal) ने 14वें दिन बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर दिया है। 1 दिसंबर को रिलीज हुई फिल्म एनिमल (Animal Box Office) की कमाई लगातार एक के बाद एक नया रिकॉर्ड बनाए जा रही है। फिल्म ने बड़े पर्दे पर कई पुराने रिकॉर्ड्स को चकनाचूर कर दिया है। फिल्म एनिमल रणबीर कपूर के करियर की अभी तक की सबसे बड़ी ग्रोसर बन गई है। इसने ब्राह्मस्त्र और संजू जैसी फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। एनिमल के साथ रिलीज हुई सैम बहादुर को भी बॉक्स ऑफिस पर पटखनी मिल गई है। देशभर में जबरदस्त कमाई के साथ ही फिल्म एनिमल ने वर्ल्डवाइड भी अपना कमाल दिखा दिया है।
अब 14वें दिन के एनिमल के आंकड़े सामने आ रहे हैं, जिसमें साफ पता चल रहा है कि इतने दिनों बाद भी फिल्म का क्रेज खत्म नहीं हुआ है। आइए इस रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।
14वें दिन रणबीर कपूर की एनिमल ने की इतनी कमाई
Sainik इंडिया की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट के अनुसार रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल ने 14वें दिन 8.75 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। जिसके बाद फिल्म का टोटल कलेक्शन भी 476.25 करोड़ के पार पहुंच गया है। अब फिल्म की नजरें 500 करोड़ क्लब में शामिल होने पर टिकी हुई हैं, जो तीसरे वीकेंड के बाद अचीव हो जाएगा।
