बॉक्स ऑफिस

Salaar VS Dunki Advance Booking Report: प्रभास ने रिलीज से पहले ही दिखा दी शाहरुख खान को औकात, देखें आंकड़े

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Dec 14, 2023, 12:44 PM IST

Salaar VS Dunki Advance Booking Report: प्रभास की सालार और शाहरुख खान की डंकी बॉक्स ऑफिस पर भिड़ने के लिए पूरी तरह से तैयार है। एडवांस बुकिंग में सालार डंकी से आगे चल रही हैं। देखें बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट।

Image

Salaar Vs Dunki (credit pic: instagram)

Salaar VS Dunki Advance Booking Report: प्रभास (Prabhas) की सालार (Salaar) और शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की डंकी (Dunki) सिनेमाघरों में तहलका मचाने के लिए तैयार है। दोनों फिल्मों का क्लैश जबरदस्त होने वाला है। दोनों सुपरस्टार की सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग हैं। फैंस दोनों को थिएटर्स में देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं। डंकी शाहरुख की इस साल की तीसरी फिल्म है। डंकी से पहले पठान और जवान ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था। फैंस को डंकी से काफी उम्मीदे हैं। प्रभास की सालार उनकी दूसरी फिल्म है।

ट्रेड एनालिस्ट गिरीश जौहर, प्रभास की सालार ने एडवांस बुकिंग के मामले में डंकी को पीछे छोड़ दिया है। यूएस, यूके और ऑस्ट्रेलिया में भी सालार आगे है। वहीं, गल्फ के देशों में डंकी आगे है। सालार के निर्देशक प्रशांत नील ने कहा था, हम में से कोई भी क्लैश नहीं चाहता है। फिर चाहें वो न्यू कमर के साथ हो या बिग बॉलीवुड स्टार के साथ। ये बहुत ही गलत बात है कि कोई किसी की डेट ले लेता है। हमने साल भर पहले ही रिलीज डेट अनाउंस की थी।

डंकी या सालार कौन मारेगा बाजी

उन्होंने आगे कि मुझे डंकी के क्लैश से कोई दिक्कत नहीं है। राजकुमार हिरानी मेरे फेवरेट डायरेक्टर्स में से एक हैं। मैं उनकी फिल्म डंकी जरूर देखूंगा। लेकिन यहां पर ऑडियंस किसे चुनती हैं ये देखने वाला होगा। सालार 22 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। वहीं, शाहरुख और तापसी की डंकी 21 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

प्रियंका झा
प्रियंका झा author

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अन... और देखें

End of Article