बॉक्स ऑफिस

Alpha Box Office Collection: छठे दिन चौपट हुआ आलिया-शरवरी स्टारर का कलेक्शन, अब तक की इतनी कमाई

  • Authored by: अभय
  • Updated Jul 9, 2026, 05:51 AM IST

Alpha Box Office Collection Day 6: आलिया भट्ट, अनिल कपूर और बॉबी देओल की फिल्म अल्फा छठे दिन भी बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई। फिल्म अल्फा ने छठे दिन बॉक्स ऑफिस पर...

Image

अल्फा ने छठे दिन किया इतना कलेक्शन (Image Source: Alpha Movie)

Alpha Box Office Collection Day 6: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और शरवरी वाघ की लीड रोल वाली फिल्म अल्फा (Alpha) इन दिनों काफी खबरों में बनी हुई है। फिल्म अल्फा ने रिलीज होने के बाद से सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है। इसकी वजह फिल्म की कमाई के आंकड़े हैं। फिल्म अभी तक बॉक्स ऑफिस पर खास कमाई नहीं कर पाई, जिसने सबको हैरान कर दिया है। आलिया भट्ट और बॉबी देओल (Bobby Deol) की फिल्म अल्फा को रिलीज हुए अब 6 दिन पूरे हो गए हैं। जिसके बाद फिल्म अल्फा की कमाई के नए आंकड़े सामने आ रहे हैं। तो चलिए जानते हैं फिल्म अल्फा ने छठे दिन कितना कलेक्शन किया है।

'अल्फा' ने छठे दिन की इतनी कमाई

बॉबी देओल और आलिया भट्ट की फिल्म अल्फा एक बार फिर से अपनी कमाई को लेकर चर्चा में आ गई है। फिल्म अल्फा ने बॉक्स ऑफिस पर अपने 6 दिन पूरे कर लिए हैं। फिल्म की कमाई में छठे दिन भी कोई सुधार देखने को नहीं मिल रहा है। Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार आलिया भट्ट और बॉबी देओल की फिल्म अल्फा ने छठे दिन बॉक्स ऑफिस पर 2.85 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसी के साथ फिल्म अल्फा की इंडिया के बॉक्स ऑफिस पर कुल कमाई 44.95 करोड़ रुपये हो गई है। लेकिन आपको बता दें कि फिल्म अल्फा की कमाई के ये आंकड़े अभी अनुमानित है, असल आंकड़ों में बदलाव देखने को मिल सकता है।

दुनियाभर में रहा इतना कलेक्शन

अनिल कपूर और बॉबी देओल की फिल्म अल्फा इंडिया के साथ-साथ दुनियाभर में फ्लॉप साबित हो रही है। वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस पर फिल्म अल्फा ने अब तक 74.89 रुपये का ही कलेक्शन किया है। आलिया भट्ट की ये फिल्म अब तक अपने बजट को भी पार नहीं कर पाई है। फिल्म अल्फा को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article