Pushpa 2 Fails To Break This Record Of Kalki 2898 AD In North America: जब से अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की पुष्पा 2(Pushpa 2) थिएटर्स पर रिलीज हुई है लोग इसे एक त्योहार की तरह सेलिब्रेट कर रहे है। 'पुष्पा 2' हिन्दी में सबसे ज्यादा वीकेंड (Weekend) कलेक्शन कर चुकी है। ये हर रोज एक नया रिकार्ड बना रहीं है और 4 दिनों में ही फिल्म ने सिर्फ भारत में ही 500 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है, जो खुद में एक नया कीर्तिमान है। फिल्म अभी से ही सुपरहिट की लिस्ट में शामिल भी हो गई है। पुष्पा 2 का जलवा सिर्फ भारत में नहीं है बल्कि पूरी दुनियां में इसे खूब पसंद किया जा रहा है। ऐसा ही कुछ हाल नॉर्थ अमेरिका मे भी है। नॉर्थ अमेरिका (North America) में भी पुष्पा 2 ने जबरदस्त कमाई की है, मगर वो प्रभास(Prabhas) की फिल्म कल्कि 2898 ए डी (Kalki 2898 AD) का रिकॉर्ड तोड़ने से चूक गई।
जिस रिकार्ड की हम बात कर रहें है वो है नॉर्थ अमेरिका में पहले वीकेंड पर सबसे ज्यादा कमाई का है। ये रिकॉर्ड सुपरस्टार प्रभास की ब्लॉकबस्टर फिल्म कल्कि 2898 ए डी के नाम है। कल्कि ने पहले दिन 3.9 मिलियन अमेरिकी डॉलर कमाए थे, वही इसका वीकेंड कलेक्शन 11.16 मिलियन अमेरिकी डॉलर (95 करोड़ इंडियन रुपए) रहा था। पुष्पा 2 इस मामले में कल्कि से काफी पीछे नजर आ रहीं है। पुष्पा-2 की बात करे तो इसने पहले दिन 3.3 मिलियन अमेरिकी डॉलर की कमाई की और इसका ओवरॉल वीकेंड कलेक्शन मात्र 9.38 मिलियन अमेरिकी डॉलर(79.50 करोड़ इंडियन रुपए) है।
पुष्पा 2 ने भारत में 4 दिनों में 539.25 करोड़ कमा लिए है, वहीं इसका वर्ल्डवाइड बॉक्स-ऑफिस (Worldwide) कलेक्शन 804.31 करोड़ हो चुका है। वर्ल्डवाइड कलेक्शनस के मामले में पुष्पा 2 बस अब कल्कि से पीछे है जिसका टोटल कलेक्शन 1054.67 करोड़ था। पुष्पा 2 की हाइप को देखते हुए लगता है कि ये बॉक्स-ऑफिस रिकॉर्ड भी जल्द ही टूटने वाला है।
