Pushpa 2 Box Office Day 5: अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 (Pushpa 2) से ट्रेड एक्सपर्ट्स रिकॉर्डतोड़ कमाई की उम्मीद लगाए बैठे थे, जिन पर ये खरी उतरी है। फिल्म पुष्पा 2 ने वर्ल्डवाइड कई सारे रिकॉर्ड ध्वस्त किए हैं, जो सिलसिला हिन्दी में भी जारी रहा। पुष्पा 2 हिन्दी को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 5 दिन हो चुके हैं। फिल्म ने इन 5 दिनों में 300 करोड़ रुपये अपने खाते में जोड़ लिए हैं और कभी न टूटने वाला रिकॉर्ड बना डाला है। ट्रेड से सामने आ रही खबरों के अनुसार, पुष्पा 2 (Pushpa 2 Box Office) हिन्दी मात्र 5 दिनों में 300 करोड़ रुपये कमाने वाली पहली फिल्म बन गई है। पुष्पा 2 हिन्दी ने ये रिकॉर्ड जवान और एनिमल जैसी फिल्मों को पछाड़कर बनाया है, जिन्होंने कमाई से सबको चौंका दिया था और हिन्दी सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मूवी बन गई थीं। आइए आपको उन 7 बड़ी हिन्दी फिल्मों के बारे में बताते हैं, जिन्होंने सबसे कम दिनों में 300 करोड़ रुपये की कमाई की थी।
पुष्पा 2 हिन्दी- 5 दिन
जवान- 6 दिन
पठान- 7 दिन
एनिमल- 7 दिन
गदर 2- 8 दिन
स्त्री 2- 8 दिन
बाहुबली 2 हिन्दी- 10 दिन
अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की पुष्पा 2 (हिन्दी) ने 5 दिनों में 300 करोड़ रुपये की कमाई करके इसलिए भी चौंकाया है क्योंकि ये कारनामा साउथ फिल्म मूवी ने किसी हिन्दी मूवी से पहले करके दिखाया है। ट्रेड पंडितों के अनुसार, पुष्पा 2 ऐसा करने में इसलिए कामयाब हो पायी है क्योंकि मूवी का ट्रेलर दर्शकों को काफी पसंद आया था और साथ ही साथ पुष्पा सीरीज पहली मूवी की रिलीज के बाद से ही एक ब्रैंड बन गई थी। सिनेमालवर्स पुष्पा की कहानी जानना चाहते थे, जिस कारण उन्होंने ज्यादा इंतजार नहीं किया और पुष्पा 2 रिलीज होते ही थिएटर पहुंच गए।

Pushpa 2 The Rule Box Office Collection Day 2: Allu Arjun Starrer Mass Entertainer Jhukega Nahi, Crosses Rs 250 Crore Mark
बताते चलें कि फिल्म पुष्पा 2 के अंत में मेकर्स ने इसके तीसरे पार्ट का ऐलान कर दिया है। अल्लू अर्जुन कुछ समय के बाद दर्शकों के सामने फिर से पुष्पा बनकर आएंगे और दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। हालांकि पुष्पा 3 के लिए दर्शकों को लगभग 6 सालों का इंतजार करना होगा।
