बॉलीवुड

ZHZB Box Office Collection Day 6: बॉक्स ऑफिस पर धराशायी हुई विक्की-सारा की मूवी, देखिए कुल कलेक्शन

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Jun 8, 2023, 11:41 AM IST

Zara Hatke Zara Bachke Box Office collection day 6: विक्की कौशल और सारा अली खान की फिल्म 'जरा हटके जरा बचके' ने बॉक्स ऑफिस पर औसत प्रदर्शन किया है। अब फिल्म के छटवें दिन के बाॉक्स ऑफिस कलेक्शन के शुरुआती आंकड़े सामने आ गए हैं। फिल्म की कमाई 3-4 करोड़ के बीच रहने की संभावना है।

Image

Vicky Kaushal and Sara Ali Khan

KEY HIGHLIGHTS
  • विक्की और सारा की मूवी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कर रही है।
  • फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन औसत रहा है।
  • जरा हटके जरा हटके को फैंस के अच्छे रिव्यू मिले हैं।

Zara Hatke Zara Bachke Box Office Collection Day 6: विक्की कौशल और सारा अली खान की फिल्म 'जरा हटके जरा बचके' ने बॉक्स ऑफिस पर औसत प्रदर्शन किया है। विक्की और सारा की जोड़ी बड़े पर्दे पर धमाल मचा रही है। फिल्म में कपिल और सौम्या का किरदार निभाने वाले विक्की और सारा की दमदार कैमिस्ट्री ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। फिल्म कानपुर के एक ऐसे प्रेमी जोड़े पर आधारित है, जो तलाक लेने की आड़ में कुछ और ही प्लानिंग कर रहे हैं। फिल्म रोमांस और कॉमेडी का सही मिश्रण हैं। अब फिल्म के छटवें दिन के बाॉक्स ऑफिस कलेक्शन के शुरुआती आंकड़े सामने आ गए हैं। फिल्म की कमाई 3-4 करोड़ के बीच रहने की संभावना है। आइए बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर एक नजर डालते हैं।

धीमी हुई कमाई की रफ्तार

विक्की कौशल और सारा अली खान की जोड़ी बॉक्स ऑफिस पर चल गई है। जरा हटके जरा बचके ने रिलीज के 6वें दिन 3.51 करोड़ की कमाई कर ली है। मंगलवार को मूवी की कमाई 3.55 करोड़ रही थी। जिसके बाद ही अब फिल्म को कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 34 करोड़ के पार पहुंच गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार जरा हटके जरा बचके को 40 करोड़ की लागत पर बनाया गया था। उम्मीद जताई जा रही है कि दूसरे वीकेंड के बाद फिल्म अपने बजट से ज्यादा की कमाई करने में कामयाब हो जाएगी।

कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि फिल्म को लेकर जबरदस्त प्रमोशन और इसके बेहतरीन गानों के चलते विक्की और सारा की मूवी हिट साबित हो सकती है। हालांकि अब देखना होगा कि दूसरे वीकेंड पर फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर कैसा प्रदर्शन रहने वाला है। विक्की और सारा की जोड़ी हिट होते है या फ्लॉप?

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article