बॉलीवुड

Zara Hatke Zara Bachke BO Collection Day 1: पहले ही दिन फिसड्डी निकली सारा-विक्की की जोड़ी, कमाए इतने करोड़

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Jun 2, 2023, 12:24 PM IST

Zara Hatke Zara Bachke Box Office Collection Day 1: बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान और एक्टर विक्की कौशल की फिल्म जरा हटके जरा बचके (Zara Hatke Zara Bachke) आज 2 जून को रिलीज हो गई है। फिल्म को फैंस के अच्छे रिव्यू मिल रहे हैं। आइए इसके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर एक नजर डालते हैं।

Image

Zara Hatke Zara Bachke box office prediction day 1

KEY HIGHLIGHTS
  • 'जरा हटके जरा बचके' आज 2 जून को रिलीज हो गई है।
  • सारा अली खान और विक्की कौशल की मूवी हुई रिलीज।
  • पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन औसत रहा है।

Zara Hatke Zara Bachke Box Office Collection Day 1 Early Estimates: बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान (Sara Ali Khan) और एक्टर विक्की कौशल (Vicky Kaushal) की फिल्म जरा हटके जरा बचके (Zara Hatke Zara Bachke) आज 2 जून को रिलीज हो गई है। फिल्म को फैंस के अच्छे रिव्यू मिल रहे हैं। सोशल मीडिया पर विक्की कौशल और सारा अली खान की मूवी ट्रेंड में आ गई है। बीते कई दिनों से दोनों एक्टर फिल्म के प्रमोशन में बिजी चल रहे हैं। 'जरा हटके जरा बचके' के गाने और ट्रेलर को भी फैंस का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था। इस फिल्म में विक्की कौशल और सारा अली खान की कॉमिक टाइमिंग और रोमांस फैंस को काफी पसंद आ रहा है। आइए 'जरा हटके जरा बचके' के पहले दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर एक नजर डालते हैं।

Zara Hatke Zara Bachke Box Office Collection Day 1

बॉलीवुड फिल्म जरा हटके जरा बचके को आज 2 जून 2023 को देशभर की 1500 स्क्रीन्स पर रिलीज कर दिया गया है। पहले दिन के मॉर्निंग शो में दर्शकों की 15 प्रतिशत ऑक्यूपेसी नजर आ रही है। जिसके बाद उम्मीद जताई जा रही है कि पहले दिन फिल्म का कलेक्शन औसत रहने वाला है। उम्मीद जताई जा रही है कि जरा हटके जरा बचके का पहले दिन का कलेक्शन 2.5 से 3 करोड़ के बीच रह सकता है। हालांकि वीकेंड पर फिल्म की कमाई में उछाल देखने को मिल सकता है।

विक्की कौशल और सारा अली खान की जोड़ी

बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल और सारा अली खान की जोड़ी सोशल मीडिया पर धमाल मचा रही है। फैंस को फिल्म में भी दोनों की कैमेस्ट्री पसंद आ रही है। दोनों पहली बार एक साथ बड़े पर्दे पर नजर आ रहे हैं।

माधव शर्मा
माधव शर्मा author

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली ... और देखें

End of Article