बॉलीवुड

Sunny Deol और Ameesha Patel ने पूरी की गदर 2 की शूटिंग, डायरेक्टर संग नाची पूरी टीम

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Jun 2, 2023, 07:54 AM IST

Gadar 2: बॉलीवुड एक्टर सन्नी देओल और एक्ट्रेस अमीषा पटेल की सुपरहिट फिल्म गदर (Gadar) के सीक्वल का फैंस बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब खबर सामने आ रही है कि फिल्म गदर 2 की शूटिंग पूरी हो गई है। डायरेक्टर अनिल शर्मा ने इस बात की जानकारी दी है।

Image

Gadar 2 Shooting Completed

KEY HIGHLIGHTS
  • गदर 2 की शूटिंग हुई पूरी।
  • डायरेक्टर अनिल शर्मा ने दी जानकारी
  • टीम संग डांस करते दिखे गदर 2 के डायरेक्टर

Gadar 2: बॉलीवुड एक्टर सन्नी देओल और एक्ट्रेस अमीषा पटेल की सुपरहिट फिल्म गदर (Gadar) के सीक्वल का फैंस बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म का दूसरा पार्ट गदर 2 अब जल्द ही रिलीज होने वाली हा। फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है, जिसकी घोषणा खुद गदर 2 के डायरेक्टर अनिल शर्मा ने की है। अब सभी फैंस को 11 अगस्त 2023 का इंतजार है। फिल्म को लेकर पहले से ही काफी हाइप बनी हुई है। गदर के दूसरे पार्ट में भी अमीषा पटेल और सनी देओल ही लीड रोल में नजर आने वाले हैं। सिर्फ इतना ही नहीं फिल्म गदर में तारा और सकीना के बेटे का किरदार निभाने वाले उत्कर्ष शर्मा भी फिल्म के दूसरे पार्ट में नजर आएंगे। फिल्म को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं।

टीम संग डांस करते दिखे गदर 2 के डायरेक्टर

सोशल मीडिया पर गदर 2 के डायरेक्टर अनिल शर्मा ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह टीम के साथ डांस करते हुए दिख रहे हैं। वह फिल्म की शूटिंग पूरी करने के बाद काफी खुश नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को ट्विटर पर शेयर करते हुए अनिल शर्मा ने लिखा, ‘आज गदर 2 की शूटिंग का आखिरी दिन था, जो की 11 अगस्त 2023 को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। इससे पहले आप 4k में गदर को देख सकते हैं। जिससे आपकी एक्साइटमेंट डबल हो जाएगी।’ सोशल मीडिया पर अनिल शर्मा का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

दोबारा रिलीज होगी गदर: एक प्रेम कथा

बता दें कि इसी महीने 9 जून को मल्टीप्लेक्स चेन और सिंगल स्क्रीन पर दोबारा रिलीज किया जाने वाला है। ताकि फैंस फिल्म के दूसरे पार्ट को लेकर और भी ज्यादा एक्साइटेड हो जाएं। इसे 4K में रिलीज किया जाने वाला है। अभी गदर 2 का टीजर या ट्रेलर रिलीज नहीं किया गया है।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article