बॉलीवुड

महाकाल के दरबार पहुंची Sara Ali Khan, भस्म आरती में शामिल होकर लगाए बम-बम भोले के नारे

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated May 31, 2023, 10:31 AM IST

Vicky Kaushal and Sara Ali Khan: बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल और एक्ट्रेस सारा अली खान की फिल्म 'जरा हटके जरा बचके' 2 जून को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है, इससे पहले फिल्म का प्रमोशन करने के लिए दोनों लखनऊ पहुंचे हैं, जहां दोनों ने भगवान भोलेनाथ के दर्शन किए हैं।

Image

Sara ali khan at mahakal temple ujjain

KEY HIGHLIGHTS
  • उज्जैन में महाकाल की भस्मा आरती में शामिल हुईं सारा अली खान।
  • लखनऊ के शिव मंदिर में भी किए विक्की-सारा ने दर्शन।
  • दोनों की फिल्म 2 जून को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है।

Vicky Kaushal and Sara Ali Khan: बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल (Vicky Kaushal) और एक्ट्रेस सारा अली खान (Sara Ali Khan) की फिल्म 'जरा हटके जरा बचके' (Zara Hatke Zara Bachke) 2 जून को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है, इससे पहले फिल्म का प्रमोशन करने के लिए दोनों लखनऊ पहुंचे हैं, जहां दोनों ने भगवान भोलेनाथ के दर्शन किए हैं। जिसके बाद सारा अली खान ने आज सुबह उज्जैन के महाकाल मंदिर का रुख किया और भोलेनाथ के दर्शन किए हैं। एक्ट्रेस ने भस्म आरती (Bhasm Aarti) और भोग आरती (Bhog Aarti) में शामिल होकर भगवान शिव की अराधना की है। इस दौरान सारा अली खान ने काफी वक्त महाकालेश्वर मंदिर में गुजारा है, सोशल मीडिया पर सारा अली खान की ये फोटोज जमकर वायरल हो रही हैं, कई यूजर्स एक्ट्रेस को ट्रोल भी कर रहे हैं। आइए इन तस्वीरों पर एक नजर डालते हैं।

महाकालेश्वर मंदिर पहुंची सारा अली खान

बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान इन दिनों एक्टर विक्की कौशल के साथ अपनी फिल्म जरा हटके जरा बचके के प्रमोशन में बिजी चल रही हैं। एक्टर सैफ अली खान (Saif Ali Khan) की बेटी सारा अली खान एक बार फिर महाकाल के दर्शन करने पहुंची हैं। इस बीच एक्ट्रेस इंडियन कपड़ों में नजर आ रही हैं। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने भगवान महाकाल का जलाभिषेक भी किया और नंदीहाल में बैठकर 'ओम नमः शिवाय' का जप भी किया। इस दौरान सारा अली खान की फोटोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। कई यूजर्स भगवान शिव के दर्शन करने के लिए एक्ट्रेस को ट्रोल भी कर रहे हैं।

2 जून को रिलीज होगी 'जरा हटके जरा बचके'

विक्की कौशल और सारा अली खान की फिल्म 'जरा हटके जरा बचके' 2 जून को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। फिल्म के दो ट्रेलर और गाने रिलीज किए जा चुके हैं, जिन्हें फैंस का अच्छा रिस्पॉन्स मिला है।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article