Zahid Khan to Play Angad Role in Ramayana: बॉलीवुड इंडस्ट्री के टॉप एक्टर्स में से एक रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) अपनी आने वाली फिल्म 'रामायण: पार्ट 1' (Ramayana: Part 1) के लिए लगतार चर्चा में बने हुए हैं। इस फिल्म में रणबीर कपूर को बड़े परदे पर भगवान राम की भूमिका को निभाते हुए देखा जाएगा। फिल्म में और भी कई कलाकार नजर आएंगे, जो 'रामायण' के अहम किरदारों को निभाते दिखाई देंगे। इस मूवी में 'अंगद' का किरदार कौन निभा रहा है? इसका खुलासा अब हो गया है। रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' में 'अंगद' का किरदार कोई और नहीं बल्कि जाहिद खान निभा रहे हैं। इस किरदार निभाने में रणबीर कपूर ने उनकी काफी मदद की थी। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Welcome to the Jungle Box office: 100 करोड़ी होने से एक कदम दूर है अक्षय कुमार की फिल्म, देखें 5वें का कलेक्शन)
जाहिद खान होंगे 'रामायण' में 'अंगद'
हाल ही में एक न्यूज एजेंसी से बात करते हुए जाहिद खान ने फिल्म 'रामायण' में 'अंगद' का किरदार निभाने पर बड़ा खुलासा कर दिया है। जाहिद खान ने इस दौरान बताया कि जब वो इस किरदार को निभा रहे थे तो रणबीर कपूर ने उनके अभिनय को बेहतर बनाने में उनकी मदद की। रणबीर कपूर कैमरे के पीछे खड़े होकर उन्हें सलाह देते रहते थे। रणबीर कपूर की इसी बात ने जाहिद खान को प्रभावित भी किया। रणबीर कपूर द्वारा की गई मदद ने जाहिद खान को याद दिलाया कि ऑडिशन के दौरान दोस्त एक-दूसरे की मदद कैसे करते हैं। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Cocktail 2 Box office Collection: शाहिद-कृति और रश्मिका स्टारर की हुई बल्ले-बल्ले, 12वें कमाए इतने करोड़)

Zahid Khan to Play Angad Role in Ramayana
हाल ही में कंगना रनौत की फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' रिलीज हुई है। इस मूवी में जाहिद खान ने अजमल कसाब की भूमिका निभाई है। फिल्म भले ही बॉक्स ऑफिस पर खास कमाई नहीं कर पाई है लेकिन जाहिद खान की परफॉर्मेंस की लोगों ने जमकर तारीफ की है। ऐसे में अब जाहिद खान को रामायण में बाली के बेटे अंगद की भूमिका निभाते हुए देखने के लिए फैन्स भी बेताब हैं।
