Cocktail 2 box office collection day 12: होमी अदजानिया के डायरेक्शन में बनकर तैयार हुई फिल्म 'कॉकटेल 2' में शाहिद कपूर (Shahid Kapoor), रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) और कृति सेनॉन (Kriti Sanon) की तिकड़ी अहम रोल में नजर आ रही है। फिल्म को मिले-जुले रिव्यूज मिले है, यह वजह है कि बॉक्स ऑफिस पर यह हर दिन ठीक-ठाक कमाई कर रही है। इस रोमांटिक ड्रामा ने मंगलवार को कलेक्शन में थोड़ी बढ़ोतरी दर्ज कराई है जबकि दूसरे वीकडे पर फिल्म की परफॉर्मेंस स्थिर बनी हुई थी। आइए देखते हैं इस मूवी ने 12 दिनों में कितने करोड़ रुपये कमा लिए हैं। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: 2026 की दूसरी छमाही में धमाका करेंगी ये 6 भारतीय फिल्में, IMDb ने बढ़ाया एक्साइटमेंट)
'कॉकटेल 2' की कमाई है जारी
ट्रैकिंग वेबसाइट Sacnilk के मुताबिक शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना और कृति सेनॉन की फिल्म 'कॉकटेल 2' ने मंगलवार को 1.85 करोड़ रुपये कमाए हैं। 12वें दिन इस मूवी के 3,666 शोज रखे गए थे। यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर अब तक 86.75 करोड़ कमा चुकी है। वहीं दूसरी ओर इंडिया में इस मूवी का नेट कलेक्शन 103.45 करोड़ रुपये हो गया है। फिल्म ने सोमवार को 1.75 करोड़ रुपये छापे थे। 'कॉकटेल 2' के वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस की बात करें तो इसने 131.89 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Welcome to the Jungle Box office: 100 करोड़ी होने से एक कदम दूर है अक्षय कुमार की फिल्म, देखें 5वें का कलेक्शन)

Cocktail 2
शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना और कृति सेनॉन की फिल्म 'कॉकटेल 2' साल 2012 में आई फिल्म 'कॉकटेल' का स्पिरिचुअल सीक्वल है। उस फिल्म में सैफ अली खान, दीपिका पादुकोण और डायना पेंटी मुख्य भूमिकाओं में थे। इस नई फिल्म में शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की जोड़ी दर्शकों को इम्प्रेस करने में सफल रही है। इसे समीक्षकों से औसत समीक्षाएं मिलीं है। आने वाले दिनों यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर अपने बजट को क्रॉस करने में कामयाब रह सकती है।
