Welcome to the Jungle box office collection day 5: अहमद खान के निर्देशन में बनी अक्षय कुमार की कॉमेडी-एक्शन ड्रामा फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' रिलीज के बाद से ही लगातार चर्चा में बनी हुई है। यह मूवी 26 जून को रिलीज हुई थी। ओपनिंग डे से लेकर अब तक यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर उम्मीदों के मुताबिक चल रही है। अक्षय कुमार की अगुवाई वाली इस कॉमेडी-एक्शन ड्रामा को रिलीज हुए 5 दिन हो गए हैं। खास बात यह है कि 5वें दिन के आंकड़ों में बढ़ोतरी देखने को मिली है लेकिन 'वेलकम टू द जंगल' (Welcome to the Jungle) 100 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होने से चूक गई है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: आलिया-शरवरी की 'Alpha' पर CBFC का एक्शन !! डिस्क्लेमर और हिंसक सीन्स बदलने के दिए आदेश)
5वें दिन 'वेलकम टू द जंगल' ने की धांसू कमाई
Sacnilk के मुताबिक अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' मंगलवार को सोमवार के मुकाबले कलेक्शन में थोड़ी बढ़ोतरी दर्जा कराई है। इस मूवी ने 5वें दिन 9.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। वहीं दूसरी ओर सोमवार को यह आंकड़ा 8.50 करोड़ रुपये रहा था। इसके साथ ही 'वेलकम टू द जंगल' का भारत में कुल ग्रॉस कलेक्शन 97.17 करोड़ हो गया है जबकि भारत में इसका कुल नेट कलेक्शन अब 81.50 करोड़ है। पांचवें दिन फिल्म की ऑक्यूपेंसी 29.0 प्रतिशत रही थी। दूसरे वीकेंड में एंट्री लेते-लेते यह फिल्म 100 करोड़ रुपये कमा लेगी। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: 'कॉकटेल 2' की सफलता के बाद Shahid Kapoor के हाथ लगी कॉमेडी फिल्म, Amit Ravindranath Sharma करेंगे डायरेक्ट)

Welcome to the Jungle
यह फिल्म गैंगस्टर्स, अपराधियों और कुछ अजीबोगरीब किरदारों की कहानी है। ये सभी बॉर्डर के पास वाले जंगल में एक-दूसरे से मिलते हैं। शुरुआत में यह एक फिल्म शूट जैसा ऑपरेशन लगता है लेकिन जल्द ही यह क्राइम, कन्फ्यूजन और एक्शन से भरी पागलपन वाली घटनाओं में बदल जाती है। अक्षय कुमार के अलावा फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' में सुनील शेट्टी, दिशा पटानी, जैकलीन फर्नांडीज, अरशद वारसी, जैकी श्रॉफ, परेश रावल, रवीना टंडन, लारा दत्ता, फरीदा जलाल, जॉनी लीवर, श्रेयस तलपड़े, तुषार कपूर, राजपाल यादव, कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा, दलेर मेहंदी, आफताब शिवदासानी, मुकेश तिवारी, यशपाल शर्मा, किरण कुमार, जाकिर हुसैन, विंदू दारा सिंह, उर्वशी रौतेला, हेमंत पांडे, बृजेंद्र काला, फ़िरोज़ खान, स्वर्गीय पंकज धीर जी, पुनीत इस्सर, सुदेश बेरी, जीतू वर्मा, वृहि कोडवारा, आदित्य सिंह और भाग्य भानुशाली सहित कई कलाकार अहम भूमिका में नजर आ रहे हैं।
