बॉलीवुड

ऋषभ टंडन ने कम उम्र में दुनिया को कहा अलविदा, फैंस को लगा झटका

Rishabh Tandon dies of heart attack: फेमस सिंगर और एक्टर ऋषभ टंडन की अचानक मौत हो गई है। रिपोर्ट्स की मानें तो ऋषभ टंडन की मौत हार्ट अटैक से हुई है। इस खबर ने सभी को हिलाकर रख दिया है। सोशल मीडिया पर सभी लोग ऋषभ टंडन को श्रद्धाजंलि देते नजर आ रहे हैं। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर...

Image

pic credit- rishabh tandon

Rishabh Tandon dies of heart attack: एंटरटेनमेंट वर्ल्ड से आज एक बुरी खबर सामने आई है। फेमस सिंगर और एक्टर ऋषभ टंडन की अचानक मौत हो गई है। इस खबर ने सभी को हिलाकर रख दिया है। ऋषभ टंडन की मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है। ऋषभ अपनी पत्नी के साथ मुंबई में रहते थे, लेकिन त्योहार के लिए दिल्ली लौटे थे। सोशल मीडिया पर फैंस समेत कई सेलेब्स ऋषभ टंडन को श्रद्धाजंलि दे रहे हैं। अब उनके निधन के बाद परिवार के सभी सदस्य उनके अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे है। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर...

चर्चा में रहते थे ऋषभ टंडन

ऋषभ टंडन ने अपने पहले एल्बम के बाद कुछ सालों के लिए ब्रेक लिया था। साल 2020 में ऋषभ ने फिर से म्यूजिक कंपोजिंग शुरू की थी। उन्होंने 'रश्ना: द रे ऑफ लाइट' और 'ऋषभ टंडन: इश्क फकीराना' में म्यूजिक दया। ऋषभ ने 'फकीर – लिविंग लिमिटलेस' में एक्टिंग से लोगों का दिल जीता था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनके निधन से पहले वो कई अनरिलीज्ड गानों पर काम कर रहे थे। बता दें कि ऋषभ टंडन अपने पर्सनल लाइफ की वजह से भी काफी चर्चा में रहे थे। ऐसी खबरें सामने आई थी कि वो एक्ट्रेस सारा खान के साथ रिश्ते में हैं। हालांकि बाद में चला कि इस बात में कोई सच्चाई नहीं है। मालूम हो कि ऋषभ ने रूसी नागरिक ओलेसिया नेदोबेगोवा से शादी की।

ऋषभ टंडन की लव स्टोरी

बताते चलें कि ऋषभ टंडन ने एक इंटरव्यू में अपनी वाइफ के बारे में बात करते हुए बताया था कि ओलेस्या उज्बेकिस्तान में उनकी डिजिटल सीरीज की लाइन प्रोड्यूसर थीं। उनकी पहली मुलाकात अचानक से हुई थी। इसके बाद ऋषभ और ओलेस्या अच्छे दोस्त बन गए और फिर ये रिश्ता प्यार में बदल गया। बाद में दोनों ने अपने प्यार को शादी का नाम दे दिया। ऋषभ की मौत से उनकी वाइफ ओलेसिया नेदोबेगोवा को जोर का झटका लगा है। सिंगर के परिवार ने इस मुश्किल घड़ी में सभी लोगों से प्राइवेसी का ख्याल रखने की अपील की है। इतनी कम उम्र में ऋषभ टंडन चले गिए इस बात से सभी लोग दुखी है।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article