Yeh Jawaani Hai Deewani star cast reunion after 10 years: बॉलीवुड की कुछ सबसे बेहतरीन फिल्मों में से एक 'ये जवानी है दीवानी' (Yeh Jawaani Hai Deewani) को 10 साल पूरे हो गए हैं। सोशल मीडिया पर ये जवानी है दीवानी एक बार फिर ट्रेंड कर रही हैं। फैंस अपनी फेवरेट मूवी को याद कर रहे हैं। इस मौके पर फिल्म की पूरी स्टार कास्ट एक साथ नजर आई है। दीपिका पादुकोण ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर इन तस्वीरों को शेयर किया है। इन फोटोज में रणबीर कपूर, आदित्य रॉय कपूर, कल्की कोएच्लिन, निर्देशक अयान मुखर्जी और प्रोड्यूसर करण जौहर भी नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया पर रणबीर और दीपिका की फोटोज तेजी से वायरल हो रही हैं। दोनों को एक साथ देख फैंस अपनी फेवरेट जोड़ी नैना और बन्नी को याद कर रहे हैं। आइए इन फोटोज पर एक नजर डालते हैं।
एक साथ दिखे बन्नी और नैना
फिल्म ये जवानी है दीवानी में बन्नी यानी रणबीर और नैना यानी दीपिका पादुकोण की जोड़ी को फैंस ने काफी प्यार दिया था। सिर्फ फिल्म ही नहीं रियल लाइफ में भी रणबीर और दीपिका की जोड़ी फैंस की चहेती जोड़ियों में से एक रही है। इन फोटोज को शेयर करते हुए दीपिका पादुकोण ने मूवी का फेमस डायलॉग कैप्शन में लिखा है, 'यादें मिठाई के डिब्बे की तरह होती है; एक बार खुला तो सिर्फ एक टुकड़ा नहीं खा पाओगे-नैना तलवार।' सोशल मीडिया पर ये जवानी है दीवानी की स्टार कास्ट के रीयूनियन की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं।
10 साल बाद हुआ रीयूनियन
बॉलीवुड के सबसे यादगार फिल्मों में से एक ये जवानी है दीवानी को 10 साल पूरे हो गए हैं। इन तस्वीरों में रणबीर (बन्नी), दीपिका (नैना), आदित्य (आदि), कल्कि (अदिति) एक साथ नजर आ रहे हैं। ये जवानी है दीवानी स्टार कास्ट का ये रीयूनियन अब सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। फैंस सितारों से फिल्म के दूसरे पार्ट की मांग कर रहे हैं।
