बॉलीवुड

Bipasha Basu-Karan Singh Grover ने बेटी 'देवी' के लिए खरीदी लाखों की लग्जरी कार, शेयर की PICS

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated May 31, 2023, 02:57 PM IST

Bipasha Basu and Karan Singh Grover new car: बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु (Bipasha Basu) और एक्टर करण सिंह ग्रोवर ने अपनी बेटी 'देवी' (Devi) के लिए एक लग्जरी कार खरीदी है, जिसके फोटोज और वीडियो उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं। आइए इन तस्वीरों पर एक नजर डालते हैं।

Image

Bipasha Basu and Karan Singh Grover new car

KEY HIGHLIGHTS
  • बिपाशा बसु ने बेटी के लिए खरीदी लग्जरी कार।
  • नई कार की फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।
  • फोटोज में करण-बिपाशा काफी खुश नजर आ रहे हैं।

Bipasha Basu and Karan Singh Grover new car: बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु (Bipasha Basu) और एक्टर करण सिंह ग्रोवर ने अपनी बेटी 'देवी' (Devi) के लिए एक लग्जरी कार खरीदी है, जिसके फोटोज और वीडियो उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं। बॉलीवुड कपल बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर अपनी नई लग्जरी कार घर लेकर आए हैं। उन्होंने इसे अपनी नन्ही बेटी देवी की 'नई राइड' बताया हैं। एक्ट्रेस ने अपने परिवार की फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जो जमकर वायरल हो रही हैं। फैंस बिपाशा और करण को इस नई गाड़ी के लिए जमकर बधाई दे रहे हैं। आइए बिपाशा बसु की नई कार की फोटोज पर एक नजर डालते हैं।

बिपाशा बसु ने खरीदी लाखों की कार

बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर की यह नई कार काफी कीमती बताई जा रही है। कारदेखो डॉट कॉम के अनुसार दोनों की इस नई गाड़ी ऑडी क्यू7 की कीमत 84.70 लाख से 92.30 लाख रुपये के बीच है। स्टार कपल ने अपनी नई कार के साथ फोटो व वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। वीडियो में बिपाशा और करण को अपनी नई कार की ओर चलते हुए दिख रहे हैं, जिसके बाद दोनों आलीशान कार से पर्दा उठाते है और फिर सेलिब्रेट करते हुए केक काटते है। इस वीडियो को शेयर करते हुए बिपाशा ने कैप्शन में लिखा, 'देवी की नई राइड, हमारे लिए इसे इतना खास बनाने के लिए ऑडी का शुक्रिया।'

बता दें कि बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर को फैंस के साथ ही कई सितारे भी सोशल मीडिया पर बधाई दे रहे हैं। बिपाशा और करण ने अपनी फिल्म 'अलोन' के सेट पर मिले थे, जिसके बाद साल 2016 में दोनों ने शादी कर ली। शादी के करीब 7 साल बाद 2022 में उन्होंने अपनी पहली बच्ची देवी को जन्म दिया है। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी बेटी की फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की थीं।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article