Pushpa 2 Team Accident: साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की फिल्म पुष्पा के सीक्वल यानी पुष्पा 2 (Pushpa 2) की शूटिंग जोरो-शोरों से चल रही है। फिल्म का टीजर पहले ही रिलीज किया जा चुका है। अब पुष्पा 2 के फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आ रही हैं। दरअसल पुष्पा 2 की टीम का एक्सीडेंट हो गया है। जिसके बाद कई कलाकार घायल भी हो गए हैं। फिलहाल इस दुर्घटना को लेकर कोई आधिकारिक सूचना सामने नहीं आई है। हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कई लोग इस दुर्घटना के बाद गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, वहीं कई लोगों को मामूली चोटें आई हैं। आइए इस खबर पर एक नजर डालते हैं।
यह भी पढ़ें-
इस तरह हुआ बस एक्सीडेंट
मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि पुष्पा 2 के ज्यादातर क्रू मेंबर एक बस से ट्रैवल कर रहे थे। इस बीच तेलंगाना के नालगोंडा जिले में बस एक सड़क दुर्घटना का शिकार हो जाती है। बताया जा रहा है कि एक दूसरी बस के साथ इसका एक्सीडेंट हो जाता है। इसके साथ ही मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि कुछ क्रू मेंबर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, वहीं कई लोगों को हल्की-फुल्की चोटें ही आई हैं। सड़क दुर्घटना के तुरंत बाद सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया है। अभी पुष्पा 2 के मेकर्स की तरफ से इसको लेकर आधिकारिक सूचना का इंतजार है।
इसी साल दिसंबर में रिलीज होगी पुष्पा 2?
फिलहाल पुष्पा 2 की आधिकारिक रिलीज डेट भी सामने नहीं आई है। हालांकि कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि अल्लू अर्जुन स्टार पुष्पा 2 को इसी साल दिसंबर के महीने में रिलीज किया जाएगा। बता दें कि फिल्म पुष्पा में रश्मिका मंदाना और अल्लू अर्जुन एक साथ नजर आए थे। दोनों की जोड़ी को फैंस ने काफी पसंद किया था। अब फिल्म के सीक्वल का भी जमकर इंतजार हो रहा है।
