बॉलीवुड

जीरो कट्स के साथ पास हुई 'हक', केवल इंडिया ही नहीं यूएई और यूके समेत इन देशों में मिली मंजूरी

Haq get UA Certificate without any Cuts: हक फिल्म को फिल्म सर्टिफिकेट बोर्ड की तरफ से हरी झंडी मिल गई है। खास बात यह है कि केवल भारत ही नहीं बल्कि विदेशों में भी फिल्म को बिना किसी कट के रिलीज करने का फैसला लिया है। इस फैसले पर यामी गौतम ने भी खुशी जाहीर की।

Image

Image Source: Haq Trailer Clip

Haq get UA Certificate without any Cuts: इमरान हाशमी( Emraan Hashmi) और यामी गौतम( Yami) स्टार फिल्म ‘हक़’ इस शुक्रवार, 7 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। सुपर्ण एस. वर्मा ( Suparan s Varma) द्वारा निर्देशित इस फिल्म को भारत के साथ-साथ यूएई, ऑस्ट्रेलिया, न्यूज़ीलैंड और यूके के सेंसर बोर्ड से भी हरी झंडी मिल गई है। खास बात यह है कि किसी भी देश में फिल्म पर कोई कट नहीं लगाया गया है।

हक को मिला यूए सर्टिफिकेट

भारत में केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) ने फिल्म को यूए (13+) सर्टिफिकेट दिया है। वहीं, यूएई में इसे PG15, यूके में PG, ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड में भी PG प्रमाणपत्र के साथ मंजूरी मिली है। ट्रेड एक्सपर्ट तरण आदर्श ने सोशल मीडिया पर जानकारी साझा करते हुए लिखा, ‘हक़’ को भारत, यूएई, यूके, ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड में सेंसर क्लीयरेंस मिल गई है। भारत में इसे 28 अक्टूबर 2025 को यूए 13+ प्रमाणित किया गया है।”

टाइम्स नाउ की एडिटर-इन-चीफ नाविका कुमार के साथ खास बातचीत में यामी गौतम( Yami Gautam) ने भी इस बात की पुष्टि की कि फिल्म को यूएई में बिना किसी कट के पास किया गया है। उन्होंने कहा, “यह पहली बार है जब मैं बता रही हूँ कि ‘हक़’ को यूएई सेंसर बोर्ड ने बिना किसी कट के पास किया है और इसे 15+ रेटिंग मिली है। इसका मतलब है कि यह फिल्म सभी दर्शकों के लिए उपयुक्त है। अगर किसी देश के सेंसर बोर्ड को इसमें कोई आपत्ति नहीं दिखी, तो यह इस बात का सबूत है कि फिल्म का मकसद किसी धर्म या समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुँचाना नहीं है।”

यामी ने आगे कहा कि ‘हक़’ किसी एक समुदाय पर आधारित फिल्म नहीं है, बल्कि यह एक संतुलित और सोचने पर मजबूर करने वाली कहानी है।फिल्म की रिलीज से पहले ही इसे लेकर दर्शकों में उत्सुकता बढ़ चुकी है, और अब सेंसर बोर्ड की बिना किसी कट की मंजूरी ने इसे लेकर चर्चा और तेज कर दी है।

बताते चले कि हक का निर्माण जंगली पिक्चर्स( Junglee Pictures) के साथ-साथ इनसोमनिया फिल्म्स और बावेजा स्टूडियो द्वारा किया गया है। फिल्म में वर्तिका सिंह, शीबा चड्ढा, दानिश हुसैन और असीम हट्टंगडी भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article