बॉलीवुड

कौन है पलाश मुच्छल!! जिसने क्रिकेटर स्मृति मंधाना की जीत का मनाया सबसे अनोखा जश्न

Who is Palash Muchhal: वुमन इंडियन क्रिकेट वर्ल्ड कपल 2025 की जीत के बाद से ही स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल ट्रेंड कर रहे हैं। हर कोई यह जानना चाहता है कि पलाश मुच्छल कौन है, जिन्होंने स्मृति के साथ ढेर सारी फोटोज शेयर की हैं। आइए आपको बताते हैं दोनों की डेटिंग हिस्ट्री के बारे में।

Image

Image Source: Instagram

Who is Palash Muchhal: बीती रात वुमन इंडियन क्रिकेट टीम ने वर्ल्ड कपल 2025 का खिताब अपने नाम किया। उनकी इस ऐतिहासिक जीत पर पूरा देश जश्न मना रहा है। जब से क्रिकेट टीम ने विजेता का कप उठाया है, तब से हर जगह उनकी चर्चा शुरू हो गई है। सोशल मीडिया से लेकर न्यूज चैनल तक हर जगह यह टीम छाई हुई है। इन सब के बीच सिंगर पलाश मुच्छल और क्रिकेट टीम की खिलाड़ी स्मृति मंधाना की तस्वीरें जमकर वायरल हो रही है। पलाश मुच्छल ने स्मृति मंधाना के साथ कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए उन्हें जीत की बधाई दी है। जिसके बाद हर कोई जानना चाहता है कि कौन है पलाश मुच्छल, जो स्मृति मंधाना को डेट कर रहे हैं।

कौन हैं पलाश मुच्छल ?

बॉलीवुड सिंगर पलक मुच्छल ( Palak Muchhal) के छोटे भाई हैं पलाश मुच्छल( Palash Muchhal) । जो अपनी बहन की ही तरह संगीत में रुचि रखते हैं। पलाश मुच्छल एंटरटेन्मेंट इंडस्ट्री से जुड़े हुए हैं। जिन्होंने फिल्मों में एक्टिंग से लेकर सिंगिंग तक में काम किया है। पलाश मुच्छल अपनी बहन के साथ मिलकर चैरिटी करते हैं। वह चैरिटी के लिए शो करते हैं और उसे गरीब और बीमार लोगों को दान करते हैं। बात करें पलाश मुच्छल के काम की तो उन्होंने, अपनी शुरुआत ढिश्कियाऊं फिल्म से की, जो 28 मार्च 2014 को रिलीज़ हुई थी। उन्होंने भूतनाथ रिटर्न्स और अमित साहनी की लिस्ट जैसी फिल्मों में संगीत दिया। उनके लोकप्रिय गीतों में भूतनाथ रिटर्न्स से पार्टी तो बनती है , ढिश्कियाऊं से तू ही है आशिकी और अमित साहनी की लिस्ट से व्हाट द फार्क शामिल हैं ।

2019 से कर रहे हैं डेट

पलाश मुच्छल और स्मृति मंधाना( Smriti Mandhana) साल 2019 से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि दोनों ने अपने रिश्ते को छिपाकर रखा था। बाद में कपल ने एक-दूसरे के साथ फोटोज शेयर की और रिश्ता कन्फर्म कर दिया। अब जब पलाश मुच्छल ने स्मृति के साथ फोटोज शेयर की तो, हर जगह यही चर्चा हो रही है कि दोनों कब शादी करने जा रहे हैं।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article