बॉलीवुड

कास्टिंग काउच का शिकार हो चुकी हैं स्वरा भास्कर, होटल के कमरे में बुला प्रोड्यूसर ने की थी 'गंदी बात'

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 7, 2022, 12:34 PM IST

अपने बेबाक अंदाज और बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वाली स्‍वरा भास्‍कर कास्टिंग काउच का शिकार हो चुकी हैं। पहली बार वह एक प्रोड्यूसर ने उनके साथ गंदी हरकत की तो दूसरी बार प्रोड्यूसर के मैनेजर ने।

Image

कास्टिंग काउच का शिकार हो चुकी हैं स्वरा भास्कर, होटल के कमरे में बुला प्रोड्यूसर ने की थी 'गंदी बात'

Swara Bhasker Casting Couch: बॉलीवुड में कास्टिंग काउच की घटनाएं काफी पुरानी हैं। काम देने के बहाने या सेट पर अदाकाराओं ने काफी कुछ झेला है। कभी एक्टर्स, तो कभी प्रोड्यूसर, कभी डायरेक्टर तो कभी कास्टिंग डायरेक्टर, हर कोई अभिनेत्रियों का लाभ उठाना चाहते हैं। कई अदाकाराओं ने काम की वजह से चुपचाप इन हरकतों को सहा लेकिन कुछ ने मुखर होकर आवाज उठाई और उनके चेहरे बेनकाब किए। शायद ही कोई अदाकारा होगी जिसने अपने करियर में ये अनुभव ना किया हो।

अपने बेबाक अंदाज और बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वाली स्‍वरा भास्‍कर भी कास्टिंग काउच का शिकार हो चुकी हैं। पहली बार वह एक प्रोड्यूसर ने उनके साथ गंदी हरकत की तो दूसरी बार प्रोड्यूसर के मैनेजर ने। मुंबई मिरर को दिए एक इंटरव्यू में स्वरा भास्‍कर ने बताया कि एक फिल्ममेकर उनके पीछे पड़ा गया था। वह स्वरा का पीछा करता और फोन करता।

स्वरा ने बताया था कि शूटिंग के सिलसिले में वह 56 दिनों के लिए एक रीमोट लोकेशन पर गई थीं। शूटिंग के पहले हफ्ते की बात है, वह फिल्म डायरेक्टर उनके साथ लव, सेक्स और वन नाइट स्टैंड पर बात करने लगा। उसने एक बार सीन पर बात करने के बहाने उन्हें होटल के कमरे में बुलाया और शराब के नशे में स्वरा को गले लगाने की कोशिश की। स्वरा ने कहा कि ये बहुत डरावना था।

इंडियन एक्सप्रेस के एक कार्यक्रम में स्‍वरा भास्‍कर ने दूसरी घटना का जिक्र किया। उन्‍होंने बताया कि उन्हें एक प्रोड्यूसर के मैनेजर से मिलना था। वह मैनेजर से मिलीं और बातचीत में वह स्वरा के करीब आया और उनके कान के पास आकर किस करने की कोशिश की और आई लव यू बेबी कहने लगा। स्वरा एकदम से हुई इस घटना से चौंक गईं और उन्होंने मैनेजर को दूर झटक दिया। इतना ही नहीं, एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि उनके सामने शर्त रखी जाती थी कि अगर फिल्म में काम चाहिये तो खुद को पेश करना होगा। स्वरा कहती हैं कि उन्होंने काफी सारे रोल इसलिए गंवाए क्योंकि वह खुद को पेश करना नहीं चाहती थीं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article