बॉलीवुड

'प्राइवेट पार्ट दिखाया और छूने के लिए कहा'- शर्लिन चोपड़ा ने साजिद खान पर लगाया था सनसनीखेज आरोप

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 13, 2022, 11:56 AM IST

Sajid Khan Controversy: अभिनेत्री शर्लिन चोपड़ा ने खुलासा किया था कि 2005 में फिल्म निर्माता और बिग बॉस फेम साजिद खान ने उन्हें घर बुलाकर अपने प्राइवेट पार्ट को एक्स्पोज किया और उसे छूकर रेटिंग देने को कहा।

Image

'प्राइवेट पार्ट दिखाया और छूने के लिए कहा'- शर्लिन चोपड़ा ने साजिद खान पर लगाया था सनसनीखेज आरोप

Sherlyn Chopra Accuses Sajid Khan Of Sexual Harassment: फिल्म निर्माता साजिद इन दिनों एक बार फिर विवादों में घिरे हुए हैं। साजिद खान का महिलाओं के प्रति रवैया कितना बेकार है इस बात का खुलासा कई बार हो चुका है। 2018 में देश में #MeToo मूवमेंट चला और बॉलीवुड के कई चेहरे बेनकाब हुए। साजिद खान पर भी तीन महिलाओं ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। आरोप लगाने वाली महिलाओं में एक पत्रकार भी शामिल थी।

अभिनेत्री और मॉडल शर्लिन चोपड़ा ने भी साजिद पर Sexual Harassment का आरोप लगाया था। शर्लिन ने अपनी बात ट्व‍िटर पर लिखी थी- जब वे साजिद से मिली थी तब उन्होंने बहुत गंदा व्यवहार किया था। उन्‍होंने अपना प्राइवेट पार्ट पेंट से बाहर निकाल कर उसे फील करने के लिए कहा था। शर्लिन चोपड़ा ने फिर से 2005 में परेशान करने वाली घटना को याद किया। उन्होंने साजिद पर यौन दुराचार और अपने प्राइवेट पार्ट को एक्स्पोज करने का आरोप लगाया है।

चोपड़ा ने बताया, 2005 में मेरे पिता का निधन हो गया था। उस दौरान साजिद ने मुझे कहानी सुनाने के लिए अपने घर बुलाया। मुझे नहीं पता था कि वह छेड़छाड़ करने वाला था। मैं बड़े सपने लेकर उनके घर गई थी। नरेशन के दौरान उन्होंने अपने प्राइवेट पार्ट को फ्लैश किया और मुझसे पूछा, आप इसे छूना चाहते हैं? इसे महसूस करें? आप इसे रेट करना चाहते हैं?। इस घटना ने 'पूरी तरह से हिला दिया था'।

बिग बॉस को लिया निशाने पर

बिग बॉस के निमार्ताओं को निशाना बनाते हुए अभिनेत्री शर्लिन ने कहा , अगर यह एक रियलिटी शो है तो वास्तविकता को सामने आने दो, आप इसे लपेटे में क्यों रख रहे हैं। उन्होंने कहा, "मेरे कानूनी प्रतिनिधि सैफ और सोहेल हैं, वे 'बिग बॉस' के निर्माताओं को नोटिस भेजेंगे।" बता दें कि जिया खान की बहन करिश्मा, मॉडल पाउला और फिल्म एक्ट्रेस बिपाशा बसु ने भी साजिद के बारे में कई खुलासे किए हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article