When Dharmendra slapped Sunny Deol: बाप-बेटे का रिश्ता दुनिया के सबसे खास रिश्तों में से एक है न प्यार में कमी, न समझ में कमी। कभी बाप दोस्त बन जाता है, तो कभी सख्ती का चोला ओढ़ना पड़ता है। यही बैलेंस इसे इतना मजबूत और अनोखा बनाता है। ऐसा ही कुछ रिश्ता दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र और सनी देओल के बीच रहा है। जब ये दोनों साथ में नजर आते है तो ऐसा लगता है कि दोनों काफी अच्छे दोस्त हो। हालांकि सनी देओल को आज भी अपने पिता धर्मेंद्र से डर लगता है और वो उनकी दिल से इज्जत करते हैं। बता दें कि धर्मेंद्र से जुड़ी कहानियां या किस्से लोगों को बहुत पसंद आते हैं। आज हम आपको टाइम्स नाव नवभारत की इस रिपोर्ट में बताएंगे कि कैसे एक बार धर्मेंद्र गुस्से में आ गए थे। इतना ही नहीं उन्होंने अपने बेटे सनी देओल पर थप्पड़ की बरसात भी कर दी थी। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर...
धर्मेंद्र ने सनी देओल को जड़ा था थप्पड़
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र ने में द आरकेबी शो पर बताया था कि उन्होंने सनी देओल को एक बार थप्पड़ मारा था। उन्होंने कहा, 'एक बार सनी को मारा। वो छोटा था, मैंने टॉय गन दिलाई थी और उसने पड़ोसी के घर की सारी खिड़कियां तोड़ दीं। बस वही एक बार मारा, लेकिन स्टूडियो जाते हुए बार-बार घर फोन करके पूछता रहा सनी ठीक है न?' इस पर वहां मौजूद सनी देओल ने कहा था' पापा ने मारा तो गाल पर दो उंगलियों के निशान पड़ गए।' बता दें कि सनी देओल, प्रकाश कौर और धर्मेंद्र के बड़े बेटे हैं। सनी देओल और धर्मेंद्र की बॉन्डिंग जबरदस्त है। बता दें कि बाप-बेटे की जोड़ी ने बॉलीवुड में साथ में धमाल मचाया है। सनी देओल और धर्मेद्र ने कई फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा बिखेरा है। इस लिस्ट में अपने से लेकर यमला पगला दीवाना तक के नाम शामिल है।

pic credit- IMDb
धर्मेंद्र की हालत हुई खराब
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं। इस बीच उनकी तबीयत फिर से बिगड़ गई है। उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रिपोर्ट्स की मानें तो धर्मेंद्र को उम्र संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। धर्मेंद्र को लेकर ये रिपोर्ट सामने आई है कि आज तबीयत खराब होने के बाद धर्मेंद्र को वेंटीलेटर पर शिफ्ट किया गया है। हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार धर्मेंद्र को सोमवार को मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। उनकी सेहत की जानकारी अभी पता नहीं है। परिवार ने इस पर कोई ऑफिशियल बयान नहीं दिया। बीते दिनों भी धर्मेंद्र को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उस समय हेमा मालिनी ने कहा था कि वो ठीक है।
