बॉलीवुड

आपको चाहिए 'सेक्सी मम्मा'- गोद में जब बच्चे को ले पूछने लगीं Rakhi Sawant, चेहरा देख लगा रोने; जानिए फिर क्या हुआ

  • Produced by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Jun 14, 2023, 12:39 PM IST

Rakhi Sawant Viral Video: सावंत इसके बाद अपनी अलहदा अदाएं दिखाने लगीं और कहने लगीं कि उसे सेक्सी मम्मा चाहिए। राखी ने इस दौरान बच्चे को किस भी किया था। इंस्टाग्राम पर सावंत के इस मस्ती भरे अंदाज को देखकर लोगों ने अलग-अलग रिएक्शंस दिए।

Image

बॉलीवुड एक्ट्रेस राखी सावंत गोद में एक बच्चा लिए हुए। (वीडियो स्क्रीनग्रैब)

Rakhi Sawant Viral Video: बॉलीवुड की जानी-मानी डांसर, मॉडल और एक्ट्रेस राखी सावंत जितना कॉन्ट्रोवर्सी के लिए सुर्खियों में रहती हैं, उतनी ही चर्चा उनके अंदाज की होती है। मंगलवार (13 जून, 2023) को वह जब मायानगरी मुंबई पहुंचीं तब रात को वह मस्ती भरे मूड में नजर आईं। मार्केट में उनके सामने एक क्यूट सा बच्चा था, जिसे उन्होंने गोद में ले लिया और फिर वह उसे खिलाने लगीं। मजे-मजे में उन्होंने मासूम से सवाल कर दिया, "क्या तुम्हें सेक्सी मम्मा (मम्मी) चाहिए?" वह उससे बार-बार यह सवाल दोहराने लगीं, जबकि इस दौरान राखी की पीछे खड़ी दोस्त मुस्कुराने लगीं।

हालांकि, राखी की गोद में आकर शुरुआत में तो वह बच्ची शांत थी, मगर बाद में वह असहज महसूस करने लगी और एकाएक उन्हें देखकर रोने लगी। फिर क्या था, राखी भी मस्ती के मूड में थीं और वह उसे चुप कराने के लिए खुद भी मुंह बनाते हुए रोने का नाटक करने लगीं। वायरल भयानी (Viral Bhayani) के इंस्टाग्राम हैंडल पर इस पूरे वाकये से जुड़ा वीडियो शेयर किया गया।

वह इसके बाद अपनी अलहदा अदाएं दिखाने लगीं और कहने लगीं कि उसे सेक्सी मम्मा चाहिए। राखी ने इस दौरान बच्चे को किस भी किया था। इंस्टाग्राम पर सावंत के इस मस्ती भरे अंदाज को देखकर लोगों ने अलग-अलग रिएक्शंस दिए। mrkadakman नाम के अकाउंट से कहा गया कि वह हमेशा बच्चों को डरा देती हैं। soul_pk57chiru ने चुटकी लेते हुए कमेंट किया कि आपके बच्चे आप से ऐसे डर जाएं तब क्या होगा?

आगे ___maddy2320___ ने कहा कि सेक्सी तो नहीं...राक्षसी मम्मा जरूर हैं, इसलिए तो बच्ची डर गई। chikaragaurav594 ने सवाल उठाया कि आपको मां का मतलब भी पता है? sanjana_world_2321 ने पूछा कि बच्चे इनको देखकर रोते क्यों हैं?hitesh_kashyap_02 ने कमेंट किया कि बच्चे से खतरनाक तो यह लड़की लग रही है।

अभिषेक गुप्ता
अभिषेक गुप्ताauthor

छोटे शहर से, पर सपने बड़े-बड़े. किस्सागो ऐसे जो कहने-बताने और सुनाने को बेताब. कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में पारंगत और "मीडिया की मंडी" में लगभग आठ साल का अनुभव. न्यूज, सिनेमा, बाइक्स और घूमने में दिलचस्पी.

और पढ़ें
End of Article