बॉलीवुड

Welcome to the Jungle : ये कॉमेडी किंग लगाएंगे अक्षय कुमार की फिल्म में तड़का, फैंस की हो गई मौज

Welcome to the Jungle : अब फिल्म को लेकर एक और बड़ी जानकारी हाथ लगी है बता दें कि इस मल्टीस्टार मूवी में दो और कलाकार जुड़ने वाले हैं जो फिल्म में कॉमेडी का लेवल बढाने आ रहे हैं।

Image

Welcome to the Jungle

Welcome to the Jungle : बॉलीवुड की कॉमेडी फ्रेंचाइजी मूवी वेलकम का तीसरा पार्ट जल्द ही फैंस के बीच आने वाला है। कुछ दिन पहले आई जानकारी के बाद से ही फैंस फिल्म को लेकर बेहद बेताब नजर आ रहे हैं। फिल्म का नाम 'वेलकम टू द जंगल' रखा गया है। इस पार्ट में अक्षय कुमार( Akshay Kumar) के साथ संजय दत्त ( Sanjay Dutt) ,अरशद वारसी ( Arshad Warsi) , रवीना टंडन ( Raveena Tandon) ,सुनील शेट्टी( Sunil Shetty) , दिशा पटानी( Disha Patni) , जैकलिन फर्नांडीज जैसे कलाकार नजर आने वाले हैं। अब फिल्म को लेकर एक और बड़ी जानकारी हाथ लगी है बता दें कि इस मल्टीस्टार मूवी में दो और कलाकार जुड़ने वाले हैं जो फिल्म में कॉमेडी का लेवल बढाने आ रहे हैं।

अगले साल बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली फिल्म वेलकम टू द जंगल को लेकर मेकर्स ने बड़ी जानकारी साझा की है। इस फिल्म में अब बॉलीवुड के दमदार कलाकार तुषार कपूर( Tushar Kapoor) और श्रेयश तलपड़े ( Shreysh Talpade) भी शामिल होने जा रहे हैं। उनके फिल्म में होने से फैंस बेहद खुश नजर आ रहे हैं। लोगों का कहना है कि अब फिल्म में कॉमेडी का डबल धमाका होगा। दोनों को फिल्म में लेना मेकर्स के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। बता दें कि तुषार कपूर और श्रेयश तलपड़े की जोड़ी ने गोलमाल, ढोल, जैसी हिट फिल्मों में काम किया है।

वेलकम टू द जगन अगले साल क्रिसमस के मौके पर रिलीज होने जा रही है। बता दें कि पार्ट वन और टू में मजनू भाई के किरदार में नजर आने वाले अनिल कपूर और नाना पाटेकर की जगह अरशद वारसी और संजय दत्त नजर आने वाले हैं। दोनों को साथ में देखना फैंस के लिए बहुत दिलचस्प होने वाला है।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article