बॉलीवुड

Welcome to the Jungle को हिट करवाने के लिए मेकर्स ने चली चाल, अपनाया धुरंधर वाला फोर्मूला

Welcome to the Jungle Update: अक्षय कुमार की फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' जल्द ही रिलीज होगी। इस बीच ये खबर सामने आई है कि मेकर्स ने फिल्म को हिट करवाने के लिए बड़ा दांव खेला है।

Image

वेलकम टू द जंगल को हिट करवाने के लिए मेकर्स ने चली चाल (pic credit-instagram)

Welcome to the Jungle Update: अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' (Welcome to the Jungle) का अच्छा खासा बज बना हुआ है। फिल्म को देखने के लिए लोग बेताब हैं। हाल ही में फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' का ट्रेलर रिलीज हुआ, जिसे देखकर लोग गदगद हो गए। इस बीच फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। नई रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म को हिट करवाने के लिए मेकर्स ने बड़ा दांव खेला है। आइए जानते है इस बारे में...(टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़े-Welcome To The Jungle: सेंसर बोर्ड ने 18 सीन्स पर चलाई कैंची, दिशा-जैकलीन के बिकिनी सीन्स में होगा बदलाव)

वेलकम टू द जंगल को हिट करवाने के लिए मेकर्स ने चली चाल

इस साल बॉलीवुड में फिल्मों के पेड प्रीव्यू का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है। हाल ही में 'धुरंधर: द रिवेंज' रिलीज से एक दिन पहले शाम 5 बजे पेड प्रीव्यू के साथ सिनेमाघरों में आई थी, जिसका फिल्म की कमाई पर अच्छा असर देखने को मिला। इसके बाद अक्षय कुमार की फिल्म 'भूत बंगला' को भी रिलीज से एक रात पहले पेड प्रीव्यू का फायदा मिला। अब अक्षय कुमार की अगली फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' भी इसी रणनीति के साथ रिलीज होने जा रही है। फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' इस शुक्रवार, 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। रिपोर्ट्स की मानें तो इससे पहले गुरुवार, 25 जून को देशभर के सिनेमाघरों में इसके पेड प्रीव्यू शो आयोजित किए जाएंगे। ये शो शाम 7:30 बजे से शुरू होंगे। पेड प्रीव्यू की टिकटों की बुकिंग शुरू हो चुकी है। वहीं 23 जून से दर्शक शुक्रवार, शनिवार और रविवार के शो की एडवांस बुकिंग भी कर सकते हैं।

'वेलकम टू द जंगल' में नजर आएंगे ये स्टार्स

'वेलकम टू द जंगल' में अक्षय कुमार के साथ कई बड़े सितारे नजर आएंगे। फिल्म अक्षय कुमार के अलावा सुनील शेट्टी, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडिस, अरशद वारसी, जैकी श्रॉफ, परेश रावल, रवीना टंडन, लारा दत्ता, फरीदा जलाल, जॉनी लीवर, श्रेयस तलपड़े समेत कई कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्देशन अहमद खान ने किया है। सभी लोग इस फिल्म को देखने के लिए लोग अपनी पलके बिछाए बैठे हैं।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article