बॉलीवुड

Welcome To The Jungle: सेंसर बोर्ड ने 18 सीन्स पर चलाई कैंची, दिशा-जैकलीन के बिकिनी सीन्स में होगा बदलाव

Akshay Kumar's Welcome To The Jungle: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' 26 जून को रिलीज होने वाली है। सेंसर बोर्ड ने रिलीज से पहले फिल्म में 18 कट्स लगाकर इसे U/A 16+ सर्टिफिकेट दिया है।

Image

सेंसर बोर्ड ने 'वेलकम टू द जंगल' में लगाए 18 कट्स

Akshay Kumar's Welcome To The Jungle: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर फिल्म वेलकम टू द जंगल' 26 जून को दुनिया भर के सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों की ओर से शानदार रिस्पांस मिला है। इस समय फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' (Welcome To The Jungle) को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) ने इस मूवी को U/A 16+ सर्टिफिकेट के साथ मंजूरी दी है। इतना ही नहीं इस मूवी को रिलीज करने से पहले सेंसर बोर्ड ने इसमें कई बड़े बदलाव करने के लिए भी कहा है। कहा जा रहा है कि 26 जून को सिनेमाघरों में आने से पहले इस मूवी में मेकर्स ने 1, 2 और 3 नहीं बल्कि 18 कट्स लगाए हैं। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: GUESS WHO: Mr. India के इन 2 चाइल्ड आर्टिस्ट्स ने बना डाली 300 करोड़ की मूवी)

सेंसर बोर्ड ने अक्षय कुमार स्टारर 'वेलकम टू द जंगल' के डायलॉग्स और विजुअल्स में भी कई बदलाव किए हैं। उन्होंने 'कश्मीर के पानी' का जिक्र करने वाली हटा दी है। इसके अलावा "देश की टट्टी" जैसे शब्द भी हटाए गए। सैन्य शब्दों में भी बदलाव किया गया। 'गोरखा रेजिमेंट' की जगह 'तुम आर्मी से हो?' कर दिया गया। वहीं फिल्म में जहां-जहां 'जनरल' शब्द था, उसे बदलकर 'ऑफिसर' या 'सर' कर करने को कहा है। इसके फिल्म के कई कॉमेडी डायलॉग्स में बदलाव किए गए हैं। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Pankaj Tripathi के बड़े भाई पर हुआ जानलेवा हमला, बेहद गंभीर है हालत)

"काला पैदा हुआ है, कोयला है" को बदलकर "सादा पैदा हुआ है, नमूना हुआ है" कर दिया गया।

"याद करो कुर्बानी, मुंह में भर लो पानी" की जगह "जो शहीद होने जा रहा था, उसके मुंह में भर लो पानी" कर दिया गया।

"अंधा" शब्द को "ढीला" से बदला गया।

"इज्जत ले लो" को बदलकर "ये आपके साथ जाने को..." कर दिया गया।

"अजरुद्दीन" नाम की जगह "अल्लाउद्दीन" इस्तेमाल किया गया।

"स्क्रूड" शब्द को भी दो जगह बदल दिया गया।

इसके अलावा "ना दिया" वाला 10 सेकंड का एक सीन पूरी तरह हटा दिया गया।

बताया जा रहा है कि दिशा पटानी और जैकलीन फर्नांडीज के बिकिनी सीन्स को भी हटाने के लिए कहा गया है। इन कट्स के बाद अब फिल्म का रनटाइम 164.50 मिनट हो गया है। इस मूवी का निर्देशन अहमद खान ने किया है। फिल्म में अक्षय कुमार, दिशा पटानी और जैकलीन फर्नांडीज के अलावा अरशद वारसी, जैकी श्रॉफ, परेश रावल, रवीना टंडन, लारा दत्ता, फरीदा जलाल, जॉनी लीवर, श्रेयस तलपड़े, तुषार कपूर, राजपाल यादव, कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा, दलेर मेहंदी, आफताब शिवदासानी, मुकेश तिवारी, यशपाल शर्मा, किरण कुमार, जाकिर हुसैन, विंदू दारा सिंह, उर्वशी रौतेला, हेमंत पांडे, बृजेंद्र काला, फ़िरोज़ खान, स्वर्गीय पंकज धीर जी, पुनीत इस्सर, सुदेश बेरी, जीतू वर्मा, वृहि कोडवारा, आदित्य सिंह और भाग्य भानुशाली अहम रोल में दिखाई देंगे।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article