बॉलीवुड

Welcome To The Jungle: दिशा पाटनी संग 'एक ऊंचा लंबा कद' गाने को रीक्रिएट करते हुए अक्षय कुमार को आई कैटरीना कैफ की याद, देखें वीडियो

Akshay Kumar's Welcome To the Jungle: बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने हाल ही में फिल्म 'वेलकम' के सुपरहिट गाने 'एक ऊंचा लंबा कद' का रीमिक्स वर्जन का टीजर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जारी किया है। यह गाना अक्षय कुमार अब दिशा पाटनी संग रीक्रिएट कर रहे हैं और उन्होंने कैटरीना कैफ को याद किया है।

Image

Akshay Kumar Recreate Ek Uncha Lamba Kad song With Disha Patani

Akshay Kumar's Welcome To the Jungle: बीते कुछ सालों में बॉलीवुड में ऐसे कई गाने हैं, जो आज भी लोगों की जुबान पर रहते हैं। ऐसा ही एक गाना एक्टर अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ की फिल्म 'वेलकम' का 'एक ऊंचा लंबा कद' गाना है। साल की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक 'वेलकम टू द जंगल' में अब मेकर्स ने इस गाने को रीक्रिएट करने का फैसला किया है। हाल ही में अक्षय कुमार ने अपने सोशल मीडिया पर 'ऊंचा लंबा कद' गाने का टीजर रिलीज कर दिया है, जिसमें अभिनेता के साथ दिशा पटानी नजर आ रही हैं। इस गाने के टीजर में दिशा पाटनी को अक्षय कुमार के साथ देखकर फैन्स भी हैरान रह गए। अक्षय कुमार ने इस गाने को रीक्रिएट करके 'क्वीन कैटरीना' को याद किया। इस टीजर को देखकर फैन्स की पुरानी यादें ताजा हो गई हैं।

रीमिक्स वर्जन में अक्षय संग दिखेंगी दिशा पाटनी

अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' के नए गाने 'एक ऊंचा लंबा कद' का टीजर देख फैन्स बेहद उत्साहित नजर आ रहे हैं। यह अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ की साल 2007 में रिलीज हुई ब्लॉकबस्टर फिल्म 'वेलकम' के सुपरहिट गाने 'एक ऊंचा लंबा कद' का रीमिक्स वर्जन है। इस गाने का नए वर्जन में अक्षय कुमार के साथ कैटरीना कैफ नहीं बल्कि दिशा पाटनी नजर आएंगे। 'वेलकम टू द जंगल' इस हिट फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त है। फैन्स को अक्षय कुमार और दिशा पाटनी की जोड़ी खूब पसंद आ रही है।

'वेलकम टू द जंगल' का निर्देशन अहमद खान कर रहे हैं। इस मूवी में अक्षय कुमार और दिशा पाटनी के अलावा अरशद वारसी, परेश रावल, सुनील शेट्टी, लारा दत्ता, रवीना टंडन, शारिब हाशमी, जाकिर हुसैन, राजपाल नौरंग यादव, जॉनी लीवर, दलेर मेहंदी, आफताब शिवदासानी, श्रेयस तलपड़े, तुषार कपूर, फरीदा जलाल, यशपाल शर्मा, कृष्णा अभिषेक, राहुल देव, मुकेश तिवारी, कीकू शारदा और मीका सिंह सहित और भी कई कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं। फिल्म की शूटिंग इस समय जोरों शोरों से चल रही है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article