बॉलीवुड

'वेलकम 4' में हुई नाना पाटेकर, परेश रावल और अनिल कपूर की वापसी, सुनील शेट्टी ने कही ये बात

Welcome 4 in Talks: बॉलीवुड इंडस्ट्री की टॉप फ्रेंचाइजी में से एक 'वेलकम' की चौथी किस्त चर्चा में है। बताया जा रहा है कि इस मूवी में अब परेश रावल, अनिल कपूर और नाना पाटेकर की तगड़ी वापसी होने जा रही है। तीनों एक्टर्स की वापसी से सुनील शेट्टी भी बेहद खुश हैं।

Image

Pic Credit: Instagram

Welcome 4 in Talks: साल 2007 में 'वेलकम' फ्रेंचाइजी की शुरुआत हुई थी। इस फिल्म में अक्षय कुमार, परेश रावल, अनिल कपूर और नाना पाटेकर को अहम रोल में देखा गया था। वहीं दूसरे पार्ट यानी 'वेलकम 2' में अक्षय कुमार को जॉन अब्राहम ने रिप्लेस किया था। हीरोइन के लिए मेकर्स ने कैटरीना कैफ की जगह श्रुति हासन को कास्ट किया। तीसरे पार्ट यानी 'वेलकम टू द जंगल' में अनिल कपूर और नाना पाटेकर की वापसी नहीं हुई लेकिन अब जो बड़ी जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक 'वेलकम 4' में नाना पाटेकर, परेश रावल और अनिल कपूर की जबरदस्त वापसी होने जा रही है।

'वेलकम 4' में नजर आएंगे अनिल-परेश सहित नाना पाटेकर

उदय शेट्टी, मजनू भाई और डॉ. घुंघरू की वापसी 'वेलकम 4' में होने जा रही है। मिड-डे की एक रिपोर्ट के अनुसार फिरोज ए नाडियाडवाला और उनकी राइटर्स की टीम फिल्म की स्टोरी पर काम कर रही है। परेश रावल 'वेलकम टू द जंगल' का भी हिस्सा हैं लेकिन उसमें वह एक बिल्कुल अलग किरदार निभा रहे हैं। 'वेलकम 4' में इस तिकड़ी की वापसी से फैन्स बेहद खुश हैं। (इसे भी पढ़ें: 'हीर रांझा' में सारा अर्जुन की कास्टिंग पर मुकेश छाबड़ा ने किया खुलासा, बोले 'हमने अभी तक साइन नहीं...')

सुनील शेट्टी ने कही ये बात

'वेलकम 4' में परेश रावल, अनिल कपूर और नाना पाटेकर की वापसी से सुनील शेट्टी बेहद खुश हैं। उन्होंने रिएक्शन देते हुए ट्वीट में लिखा, 'अराजकता के इस दौर में कुछ खबरें ठीक लगती हैं। वेलकम यूनिवर्स की जान नाना, अनिल और परेश वापस आ गए हैं। इसने प्रतिभा के साथ कोई और पागलपन नहीं कर पाएगा। वेलकम 4 लड़कों को उनकी सही जगह पर देखकर बहुत खुशी हुई।' सुनील शेट्टी के साथ-साथ अब फैन्स भी 'वेलकम 4' का बड़ी बेसब्री से इंतजार का रहे हैं।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article