War 2 Runtime Revealed: बॉलीवुड इंडस्ट्री के पसंदीदा एक्टर ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) की नई फिल्म 'वॉर 2' (War 2) 14 अगस्त के दिन रिलीज होने जा रही है। कुछ दिनों पहले ही मेकर्स ने 'वॉर 2' का धमाकेदार ट्रेलर जारी किया था, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया। इस मूवी में ऋतिक रोशन के साथ साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर लीड रोल में दिखाई देंगे। ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की ऑनस्क्रीन भिड़ंत देखने के लिए हरकोई बेताब है। अब जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक 'वॉर 2' के रनटाइम का खुलासा हो गया है। आइए जानते हैं इस मूवी को देखने के लिए आपको कितनी देर थिएटर में बैठना होगा।
जानिए कितना होगा 'वॉर 2' रनटाइम
ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की 'वॉर 2' के रनटाइम को लेकर जो रिपोर्ट्स वायरल हो रही हैं उनके मुताबिक यह मूवी 2 घंटे 53 मिनट लंबी होने वाली है। हालांकि 'वॉर' का रनटाइम 2 घंटे 34 मिनट था। इस स्पाई थ्रिलर को रिलीज होने में 10 दिन बाकी हैं। विदेशों में 'वॉर 2' की एडवांस बुकिंग भी ओपन कर दी गई। इस मूवी को टिकट खिड़की पर शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है।
'वॉर 2' का निर्देशन अयान मुखर्जी ने किया है। यह मूवी आदित्य चोपड़ा के बैनर यशराज फिल्म्स के तहत बनाई गई है। हिंदी के साथ-साथ 'वॉर 2' को तेलुगु और तमिल भाषा में भी रिलीज किया जाएगा। फिल्म में ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर के साथ कियारा आडवाणी और आशुतोष राणा सहित कई कलाकार अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। वैसे आप इस स्पाई थ्रिलर को देखने के लिए कितने बेताब हैं? इस बारे में अपनी राय जरूर दें
