बॉलीवुड

Operation Sindoor पर फिल्म बनाएंगे विवेक अग्निहोत्री, बड़े पर्दे पर भी पाकिस्तान की बेइज्जती

Movie on Operation Sindoor: ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत ने पाकिस्तानी सेना को जमकर धोया था। काफी समय ये चर्चा हो रही थी कि फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री ऑपरेशन सिंदूर पर मूवी बनाएंगे। अब विवेक अग्निहोत्री ने इस बात पर मुहर लगा दी है।

Image

pic credit- instagram/twitter

'ऑपरेशन सिंदूर' भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा 7 मई 2025 को पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों के खिलाफ की गई एक बड़ी सैन्य कार्रवाई थी। यह ऑपरेशन अप्रैल 2025 में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में चलाया गया था, जिसमें 26 निर्दोष पर्यटकों की जान गई थी। काफी समय से ये चर्चा हो रही थी कि फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री ऑपरेशन सिंदूर पर मूवी बनाएंगे। अब विवेक अग्निहोत्री ने इस बात पर मुहर लगा दी है। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर...

विवेक अग्निहोत्री और भूषण कुमार ने मिलाया हाथ

विवेक रंजन अग्निहोत्री अब ऑपरेशन सिंदूर पर फिल्म बनाने जा रहे हैं। यह फिल्म अप्रैल 2025 में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत की सैन्य कार्रवाई पर आधारित है। फिल्म लेफ्टिनेंट जनरल केजेएस ढिल्लों की किताब 'ऑपरेशन सिंदूर: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ इंडिया डीप स्ट्राइक्स इनसाइड पाकिस्तान' पर आधारित होगी। विवेक ने हिंदुस्तान टाइम्स को बताया, 'मैं हमेशा से उन कहानियों को बताना चाहता हूं जो असहज लेकिन जरूरी हैं। यह फिल्म साहस और रणनीतिक स्पष्टता की कहानी है। हम इसे पूरी सच्चाई के साथ पेश करेंगे, साथ ही दर्शकों के लिए रोमांचक सिनेमाई अनुभव भी बनाएंगे।' फिल्म को विवेक की प्रोडक्शन कंपनी आई एम बुद्धा प्रोडक्शनऔर भूषण कुमार की टी-सीरीज संयुक्त रूप से प्रोड्यूस कर रही हैं।

कब रिलीज होगी फिल्म

विवेक रंजन अग्निहोत्री ने आगे कहा, 'हमने आर्म्ड फोर्सेज के कई विंग्स के साथ ग्राउंड लेवल रिसर्च की है। हम सिर्फ यह नहीं दिखाएंगे कि क्या हुआ, बल्कि यह भी बताएंगे कि कैसे और क्यों हुआ। जो सामने आ रहा है, वह पब्लिक डोमेन में उपलब्ध जानकारी से कहीं ज्यादा सटीक है।' भूषण कुमार ने कहा, 'कुछ कहानियां खुद आपको चुनती हैं। ऑपरेशन सिंदूर भी ऐसी ही कहानी है। जब कोई देश ऐसे बड़े घटनाक्रम से गुजरता है, तो उसे सच्चाई के साथ दर्ज करना बहुत जरूरी हो जाता है।' फिल्म के कास्टिंग और रिलीज डेट की अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article