बॉलीवुड

Vivek Oberoi Gaurang Doshi dupe case: शाहरुख खान, नवाजुद्दीन सिद्दीकी और श्रद्धा कपूर के नाम पर की ठगी, विवेक ने किया खुलासा

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 19, 2022, 08:48 AM IST

Vivek Oberoi Gaurang Doshi dupe case: बॉलीवुड अभिनेता विवेक ओबेरॉय और फिल्म निर्माता गौरांग दोशी के साथ हुई करोड़ों रुपये की ठगी का मामले में अब एक बड़ा खुलासा सामने आ रहा है। पिछले साल विवेक और गौरांग के साथ संजय साहा और राधिका नंदा ने धोखाधड़ी की थी।

Image

Vivek Oberoi Gaurang Doshi dupe case: शाहरुख खान, नवाजुद्दीन सिद्दीकी और श्रद्धा कपूर के नाम पर की ठगी, विवेक ने किया खुलासा

KEY HIGHLIGHTS
विवेक ऑबेरॉय ओर गौरांग दोशी के साथ ठगी पर नई अपडेट सामने आई है।
इस ठगी का एक मुख्या आरोपी गिरफ्तार किया जा चुका है।
करोड़ों की ठगी में शाहरुख समेत कई एक्टर्स के नाम सामने आ रहै हैं।

Vivek Oberoi Gaurang Doshi dupe case: बॉलीवुड अभिनेता विवेक ओबेरॉय और फिल्म निर्माता गौरांग दोशी के करोड़ों रुपये की ठगी का मामला पिछले साल हुए एक घोटाले में सामने आया था। विवेक और गौरांग के साथ संजय साहा और राधिका नंदा ने धोखाधड़ी की थी। अब इस मामले में एक और नया अपडेट सामने आ रहा है। दोनों ने विवेक और गौरांग को कई ईवेंट और फिल्मों का वादा किया था और दोनों से करोड़ों भी लूट लिए थे।

हालांकि संजय को कथित तौर पर मुंबई में गिरफ्तार किया जा चुका है, वहीं राधिका अभी भी फरार है। अब ताजा अपडेट के मुताबिक बॉलीवुड स्टार्स शाहरुख खान, श्रद्धा कपूर और नवाजुद्दीन सिद्दीकी के नाम भी सामने आए हैं।

विवेक ऑबेरॉय ने किया खुलासा

विवेक ओबेरॉय ने ईटाइम्स को बताया, ‘राधिका और संजय ने जाहिर तौर पर बांग्लादेश में हमने श्रद्धा कपूर एक शो करने का वादा किया था। जिसके साथ ही शाहरुख खान के साथ भी विदेश में एक शो ऑर्गेनाइज करने की बात सामने आ रही थी।’ विवेक ने आगे कहा, ‘बेशक, वे इन एक्टर्स के नाम का इस्तेमाल कर ठगी करने का प्लान कर रहे थे, दोनों ने विदेशों में बहुत सारा पैसा उड़ाया है और कई लोगों को धोखा दिया है।’

विवेक ने यह भी खुलासा किया, ‘मुझे समय आने लगा कि मेरे साथ काम करने वाले लोगों को पैसे नहीं मिल रहे हैं। मैंने उन्हें सीधे पैसे भेजना शुरू किया लेकिन बात में पता चला कि संजय और राधिका उन लोगों को मजबूर करते थे कि वह अपनी सैलेरी का एक हिस्सा उनके साथ शेयर करें।

नवाजुद्दीन सिद्दीकी का नाम लेकर लूटे पैसे

गौरांग दोशी ने बताया कि संजय और राधिका ने उन्हें विश्वास दिलाया था कि एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने उनके साथ एक फिल्म साइन कर ली है। उन्होंने कहा, ‘ हमें बेवकूफ बनाने के लिए जूनियर्स के साथ कुछ मॉक शूट किया गया था। उन्होंने बताया कि नवाज के साथ फिल्म का काम शुरू कर दिया है। लेकिन 2 दिनों के बाद, हमने महसूस किया कि उन्होंने अभी तक काम कर रहे लोगों को भी पैसे नहीं दिए हैं। विवेक ने उन्हें नवाज को साइन करने के लिए भी पैसे दिए थे जो जाहिर तौर पर उन तक नहीं पहुंचे हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article