बॉलीवुड

Vir Das को डिलीवरी ऐप ने लगाया 50 हजार का चूना, भेज दी नकली घड़ी

जाने-माने कॉमेडियन वीर दास ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को जानकारी दी है कि एक बड़ी डिलीवरी ऐप ने उन्हें फेक घड़ी डिलीवर कर दी। उन्होंने एक बड़े ब्रान्ड की घड़ी ऑर्डर की थी लेकिन उन्हें धोखा मिला।

Image

Vir Das को डिलीवरी ऐप ने लगाया 50 हजार का चूना, भेज दी नकली घड़ी (Image Source: Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • वीर दास के साथ डिलीवरी ऐप ने किया धोखा
  • ब्रान्डेड घड़ी के बदले भेज दी नकली घड़ी
  • वीर दास ने फैंस के साथ शेयर किया वीडियो

भारत में डिलीवरी ऐप द्वारा नकली सामान डिलीवर किया जाना नया नहीं है। सालों से भारतीय ग्राहक इस परेशानी से जूझते आ रहे हैं। मशहूर कॉमेडियन वीर दास भी इस परेशानी से इन दिनों जूझ रहे हैं, जिसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए दी है। वीर दास ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट करके बताया है कि उन्होंने एक मशहूर डिलीवरी ऐप को ब्रान्डेड घड़ी का ऑर्डर दिया था, जिसके बदले में उन्हें केवल धोखा मिला है। वीर दास का वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है। टाइम्स नाउ नवभारत पर ये एंटरटेनमेंट खबर भी पढ़ें: 'इतना बेवकूफ नहीं हूं...'- Sanchita Ugale की मौत पर बयान देकर ट्रोल हुए Sorab Bedi, अब वीडियो में दी सफाई

Vir Das को मिली नकली घड़ी

कॉमेडियन वीर दास ने एक डिलीवरी ऐप के माध्यम से खुद के लिए ऐप्पल वॉच ऑर्डर की थी, जिसके बदले उन्हें चाइना से आई एक नकली घड़ी मिली। वीर दास ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा है, "अच्छा एक बात बताइए क्या मैं गलत हूं... क्या सभी ऐप्पल घड़ियां ऐसी ही दिखती हैं या फिर जेप्टो ने मुझे ही चाइना से आई एक अलग तरह की घड़ी दी है? इनके कस्टमर डिवाइस एजेंट ने जैसे मुझसे कहा कि वो इसमें कुछ नहीं कर सकते हैं, ऐसा लगता है कि ये पूरा स्कैम है। हमें ये घड़ी एक शूट के लिए चाहिए थी, जिसकी कीमत 50 हजार रुपये है।" टाइम्स नाउ नवभारत पर ये एंटरटेनमेंट खबर भी पढ़ें: 'मेरी आदमियों से आजकल बन नहीं रही'- तलाक की खबरों के बीच Sapna Choudhary ने दिया बयान, सरेआम पति को मारा ताना!

कॉमेडियन वीर दास के इस पोस्ट पर हजारों लोग कमेंट कर चुके हैं और उनके साथ हुए धोखे को गलत बता रहे हैं। इन लोगों में ऐसे लोगों की तादाद भी काफी ज्यादा है, जिनके साथ भी ऐसे धोखे हुए हैं। लोगों का कहना है कि भारतीय डिलीवरी ऐप ऐसे मसलों पर बिल्कुल भी ध्यान नहीं दे रहे हैं, जिकका खामियाजा ग्राहकों को भुगतना पड़ता है। वीर दास के पोस्ट के नीचे लोग लगातार कमेंट कर रहे हैं और अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। वैसे आपका इस मामले पर क्या कहना है, हमें कमेंट में जरूर बताएं।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article