बॉलीवुड

सनी पाजी की नई फिल्म 'SDGM' में हुई 'मुक्काबाज' स्टार Vineet Kumar Singh की एंट्री, अब मचेगा फिर से कोहराम

Vineet Kumar in SDGM: बॉलीवुड के गलियारों से अब जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक दिग्गज अभिनेता सनी देओल (Sunny Deol) की अपकमिंग फिल्म 'SDGM' में अब मेकर्स ने विनीत कुमार सिंह की धमाकेदार एंट्री करा दी है। अब सनी देओल और विनीत कुमार को एक ही फ्रेम में देखने के लिए फैन्स बेताब हैं।

Image

Vineet Kumar and Sunny Deol

Vineet Kumar in SDGM: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता सनी देओल (Sunny Deol) के साथ हरकोई काम करना चाहता है। इस समय सनी पाजी एपीआई नई फिल्म 'SDGM' की शूटिंग में काफी व्यस्त चल रहे हैं। मेकर्स ने कुछ दिनों पहले जानकारी देते हुए बताया था कि फिल्म में बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा को कास्ट किया गया है। वहीं दूसरी ओर निर्माताओं ने अब रणदीप हुड्डा के बाद बेहतरीन कलाकार विनीत कुमार सिंह (Vineet Kumar Singh) की एंट्री फिल्म में करा दी है। विनीत कुमार की एंटी को लेकर मेकर्स ने अभिनेता के जन्मदिन के खास मौके पर फैन्स के बीच साझा की है।

सनी देओल की फिल्म में हुई विनीत कुमार सिंह की धांसू एंट्री

विनीत कुमार सिंह फिल्म 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' और 'सांड की आंख' जैसी फिल्मों में अपने बेहतरीन अभिनय के लिए जाने जाते हैं। अब मेकर्स ने उन्हें सनी देओल की नई फिल्म फिल्म 'एसडीजीएम' में कास्ट कर लिया है। शनिवार को विनीत के जन्मदिन के खास मौके पर निर्माताओं ने उनकी तस्वीर साझा करते हुए इसकी घोषणा की। उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'जन्मदिन मुबारक हो विनीत कुमार। आपका आने वाला साल शानदार हो। 'एसडीजीएम' मास फीस्ट लोडिंग के लिए बोर्ड पर आपका स्वागत है।'

गोपीचंद मालिनेनी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सैयामी खेर भी अहम भूमिका में दिखाई देंगी। फिल्म के राइटर सौरभ गुप्ता हैं। बता दें विनीत कुमार के किरदार को लेकर अभी तक कोई भी सटीक जानकारी सामने नहीं आई है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो विनीत कुमार के पास इस समय 'रंगीन' और 'छावा' जैसे कई प्रोजेक्ट है, जिनपर वो काम कर रहे हैं।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article