बॉलीवुड

Exclusive: गंभीर बर्नआउट के चलते नींद में चलने लगे थे विक्रांत मैसी, लगातार काम कर ऐसी हो गई थी हालत

Vikrant Massey Talk About Burnout Symptoms: नेशनल फिल्म अवॉर्ड विनर विक्रांत मैसी इन दिनों काफी सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में विक्रांत ने टाइम्स नाउ से खास बातचीत करते हुए बताया कि लगातार काम करने के चलते उनकी ऐसी हालत हो गई थी। सिर्फ यही नहीं आखिर विक्रांत ने फिल्मों से ब्रेक क्यूं लिया था।

Image

Image Source: Vikrant Massey Instagram

Vikrant Massey Talk About Burnout Symptoms: बॉलीवुड एक्टर विक्रांत मैसी इन दिनों कामयाबी की बुलंदियों पर हैं। हाल ही में एक्टर को फिल्म '12th फेल' के लिए बेस्ट एक्टर नेशल फिल्म अवॉर्ड 2025 से नवाजा गया। बॉलीवुड एक्टर के लिए ये अवॉर्ड अपने करियर की सबसे बड़ी कामयाबी में से एक है। फैंस से लेकर कई बड़े आर्टिस्ट विक्रांत को इस अवॉर्ड के लिए बधाई दे रहे हैं। अब हाल ही में विक्रांत ने टाइम्स नाउ संग दिए इंटरव्यू में अपनी पर्सनल से लेकर प्रोफेशनल लाइफ से जुड़े कई राज खोले। इस दौरान एक्टर ने बताया कि कैसे लगातार काम के चलते उन्हे गंभीर बर्नआउट से गुजरना पड़ा था।

टाइम्स नाउ ग्रुप की एडिटर इन चीफ नविका कुमार से बातचीत करते हुए विक्रांत मैसी (Vikrant Massey) ने बताया कि शारीरिक रूप से मैं बहुत ज्यादा थक गया था। एक समय पर मुझे गंभीर बर्नआउट से गुजरना पड़ा। (बर्नआउट एक ऐसी स्थिति है जहाँ लंबे समय तक चलने वाले तनाव के कारण इंसान इमोशनली, शारीरिक और मानसिक रूप से पूरी तरह थक जाता है) मैं नींद में लगभग चलने लगा था। पहले तो मुझे नींद पूरी करनी थी और घर का खाना खान था। मैं अपने बेटे और माता-पिता संग क्वालिटी टाइम स्पेन्ड करना चाहता था जिसके लिए मैंने काम से छुट्टी ली। अगर मैं ऐसा नहीं करता तो पूरे तरीके से टूट चुका होता। क्या ही सक्सेस का फ़ायदा है, जिसके लिए काम कर रहे हो वो एक्सपीरियंस नहीं कर पा रहे। आपने एक बड़ा घर बनाया लेकिन आप उसमें रह नहीं पा रहे हैं। आप होटलों में सो रहे हैं, आप कारों और फ्लाइट में सो रहे हैं।

विक्रांत मैसी ने ये भी बताया कि उनके वापिस घर जाने और काम से ब्रेक लेने का सबसे बड़ा कारण था उनका बेटा वरदान। विक्रांत बताते हैं कि जब उनके बेटे ने पापा बोला, उसके दांत आए ये सब उन्होंने काम के चलते मिस कर दिया। इसी के साथ बता दें विक्रांत मैसी जल्द ही करण जौहर की फिल्म 'दोस्ताना 2 ' में नजर आएंगे।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article