साउथ एक्टर विष्णु मांचू की फिल्म कनप्पा को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है। इस फिल्म में अक्षय कुमार भी नजर आने वाले हैं। इस फिल्म से एक्टर तेलुगु इंडस्ट्री में डेब्यू करेंगे। अक्षय की एंट्री से फैंस काफी खुश है। ये एक बिग बजट मूवी होगी। विष्णु मांचू ने अपने ट्विटर पर अक्षय कुमार के साथ वीडियो शेयर किया है। वीडियो में विष्णु अक्षय का जोरदार स्वागत करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में दोनों इस साथ में बैठकर बात करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो ने अक्षय के तेलुगु डेब्यू को कंफर्म कर दिया है।
विष्णु मांचू की तेलुगु फैंटेसी ड्रामा कनप्पा भगवान शिव के भक्त पर आधारित है। अक्षय के अलावा इस फिल्म में साउथ सुपरस्टार मोहनलाल नजर आएंगे। इस फिल्म में प्रभास भी नजर आएंगे।
विष्णु मांंचू ने शेयर किया अक्षय संग वीडियो
अक्षय जल्द इस फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे। ये एक पैन इंडिया प्रोजेक्ट है। इस फिल्म को अलग-अलग भाषाओं में रिलीज किया जाएगा। विष्णु मांचू के इस प्रोजेक्ट को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं। ये उनका ड्रीम प्रोजेक्ट है। फिल्म का निर्देशन मुकेश कुमार सिंह कर रहे हैं।
अक्षय ने साउथ इंडस्ट्री में 1993 में फिल्म अशांत में काम किया था। कन्नड़ भाषा में ये फिल्म विष्णु विजय के नाम से रिलीज हुई थी। इसके बाद एक्टर रजनीकांत के साथ 2.0 में नजर आए थे। ये फिल्म साल 2018 में रिलीज हुई थी। फिल्म में उनके काम को लोगों ने खूब पसंद किया था। कनप्पा अक्षय की तीसरी साउथ फिल्म है। फैंस एक्टर को नए अंदाज में देखने के लिए काफी एक्साइटेंड है। कनप्पा में अक्षय के साथ शिव राजकुमार, मधु, ब्रह्मांनदम, मोहन बाबू समेत कई साउथ के बड़े सितारे नजर आएंगे।
