Vijay Verma and Tamannaah Bhatia: बॉलीवुड एक्टर विजय वर्मा (Vijay Verma) और तमन्ना भाटिया (Tamannaah Bhatia) के रिलेशनशिप की चर्चा बीते काफी समय से हो रही है। अब वैलेंनटाइन डे के मौके पर विजय ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर कर रिलेशनशिप का ऐलान कर दिया है। विजय वर्मा ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर तमन्ना भाटिया के साथ रिलेशनशिप को लेकर एक बड़ा हिंट दिया है। विजय वर्मा की यह खास इंस्टाग्राम स्टोरी अब तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। विजय वर्मा ने इंस्टाग्राम पर वैलेंटाइन डे के मौके पर एक स्टोरी शेयर की हैं जिसमें उन्हें अपने पैरों की फोटोज शेयर की हैं इस फोटो में एक तरफ विजय वर्मा के पैर नजर आ रहे हैं, वहीं दूसरी ओर एक लड़की के पैर दिख रहे हैं। इस फोटो को देखने के बाद फैंस के लग रहा है कि इस फोटो में यह लड़की कोई और नहीं बल्कि खुद उनकि रूमर्ड गर्लफ्रेंड तमन्ना भाटिया हैं। आइए इस फोटो पर एक नजर डालते हैं।
विजय वर्मा ने किया प्यार का ऐलान
नए साल के जश्न के मौके पर विजय वर्मा और तमन्ना भाटिया की कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही थीं। इन फोटोज में दोनों एक दूसरे को किस करते हुए भी नजर आ रहे थे। जिसके बाद कई मौकों पर दोनों एक साथ भी नजर आए हैं। हालांकि न तो तमन्ना ने और न ही विजय ने अपने रिलेशनशिप को लेकर अभी तक कोई पुष्टि की है। इस बीच वैलेंटाइन डे के मौके पर विजय वर्मा की यह इंस्टाग्राम स्टोरी सीधे तौर पर तमन्ना के साथ उनके रिलेशनशिप की ओर ही इशारा कर रही है। इस पर फैंस का मजेदार रिएक्शन भी सामने आ रहा है।

Vijay Verma Instagram Story
क्या रिलेशनशिप में हैं विजय और तमन्ना?
इस इंस्टाग्राम स्टोरी पर कई फैंस का भी मजेदार रिएक्शन सामने आ रहा है। कई सोशल मीडिया यूजर्स का मानना है कि प्यार कभी दुनिया के सामने नहीं छिपता है। जल्द ही दोनों एक साथ अपने प्यार का स्वीकार कर लेंगे।
