बॉलीवुड

विजय वर्मा ने फातिमा सना शेख के साथ देखी उमराव जान, थिएटर की सीट पर बैठकर खिचवाईं सेल्फ़ी, सवाल उठा रहे लोग

Fatima Sana Shaikh-Vijay Varma are Dating: विजय वर्मा के फातिमा सना शेख को डेट करने की अफवाहों के बीच एक फोटो ने आग लगाने का काम किया है। कल रात विजय और फातिमा साथ में फिल्म देखने गए थे। इन फोटोज को देखने के बाद हर कोई यह पूछना चाहता है कि इनके बीच क्या चल रहा है।

Image

Fatima Sana Shaikh-Vijay Varma are Dating

Fatima Sana Shaikh-Vijay Varma are Dating: बॉलीवुड स्टार विजय वर्मा ( Vijay Varma) और अभिनेत्री फातिमा सना शेख( Fatima Sana Shaikh) इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं। पिछले कुछ दिनों से ये खबर आग की तरह फैल रही हैं कि विजय तमन्ना भाटिया ( Tamannah Bhatia) से ब्रेकअप के बाद फातिमा सना शेख को डेट कर रहे हैं। हालांकि इन रुमर्स पर स्टार ने कोई रिएक्शन नहीं दिया है। बीती रात दोनों को साथ में मूवी देखते हुए स्पॉट किया गया जिसके बाद डेटिंग की खबरों को हवा मिल रही। विजय और फातिमा ने साथ में फोटो शेयर भी की जो अब वायरल हो रही है। इन फोटोज को देखने के बाद हर कोई यह पूछना चाहता है कि इनके बीच क्या चल रहा है।

बीती रात वीरवार को अभिनेत्री रेखा( Rekha) की फिल्म उमराव जान( Umrao Jaan) को री-रिलीज किया गया। मूवी की खास स्क्रीनिंग रखी गई जिसे रेखा ने होस्ट किया। इस ईवेंट पर आलिया भट्ट ( Alia bhatt) से लेकर अनिल कपूर तक इंडस्ट्री के दिग्गज स्टार शामिल हुए। वहीं मूवी देखने के लिए फातिमा सना शेख और विजय वर्मा भी साथ में आए थे। मूवी देखने के बाद फातिमा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ फोटोज शेयर की हैं जिसमें वह विजय वर्मा के साथ बैठी हुई हैं। फोटोज में आप रेखा, विजय वर्मा , नुसरत भरूचा, तब्बू और अन्य स्टार्स को देख सकते हैं। एक फोटो में विजय और फातिमा साथ में बैठे हैं जिसे देखकर लोग इनके रिश्ते पर सवाल उठा रहे हैं।

इन तस्वीरों पर फैंस तरह-तरह के कॉमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा विजय-फातिमा की जोड़ी अच्छी लग रही है। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा अब ये साथ में आ गए हैं। बता दें कि फातिमा सना शेख ने कुछ समय पहले ही कहा था कि वह सिंगल हैं।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article