अक्षय कुमार स्टारर सालों लम्बे करियर में कई बार एक्सपेरिमेंट कर चुके हैं और दर्शकों को चौंका चुके हैं। एक बार फिर से अक्षय कुमार कुछ ऐसा ही करने जा रहे हैं और दर्शकों को बिग बजट एलियन ड्रामा दिखाने की तैयारी में हैं। इस मूवी को जाने-माने प्रोड्यूसर विपुल अमृतलाल शाह बना रहे हैं। अगर अक्षय कुमार की एलियन ड्रामा समुक (Samuk) से सामने आई ताजा जानकारी की मानें तो इसमें गैंग्स ऑफ वासेपुर एक्टर विनीत कुमार सिंह की एंट्री हो चुकी है जो एक दमदार रोल प्ले करते दिखेंगे। विनीत कुमार सिंह को अपना रोल काफी पसंद आया है और वो इस फिल्म को साइन कर चुके हैं। TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: Daayra: Parvathy Thiruvothu मलयालम में बनेंगी Kareena Kapoor Khan की आवाज, बोलीं "मैं बस नकल नहीं..."
फिल्म से जुड़े एक सूत्र ने वैरायटी इंडिया को जानकारी दी है कि डायरेक्टर कनिष्क वर्मा समुक के लिए एक ऐसे एक्टर की तलाश में थे, जो ना केवल अच्छा एक्टर हो बल्कि उसकी क्राफ्ट पर भी शानदार पकड़ हो। इसके लिए उन्होंने विनीत कुमार सिंह को चुना है, जो समुक में एक अहम रोल प्ले करते दिखेंगे। फिल्म के मेकर्स अभी बाकी कलाकारों की तलाश में हैं जो समुक में अहम रोल प्ले करेंगे। TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: 'जो दिखने में बुरा लगता है वो...' 59वें जन्मदिन पर Akshay Kumar ने दिखाई ‘हैवान’ की दूसरी साइड
सूत्र ने पोर्टल को बताया है, "विनीत कुमार सिंह (Viineet Kumar Siingh) की रॉनेस और फिजीक जैसी है, वो समुक के लिए एकदम परफेक्ट हैं। कनिष्क वर्मा के लिए जिस तरह के एक्टर की तलाश थी उन्हें वो विनीत कुमार सिंह में मिल चुका है। कनिष्क फिल्म समुक के लिए ऐसे कलाकारों की तलाश में हैं जो ना केवल अच्छे कलाकार हो बल्कि वो अपनी खासियत से इस कहानी में जरूरी गहराई भी दें। विनीत कुमार सिंह इसी तरह के एक्टर हैं, जिस कारण मेकर्स ने उन पर दांव लगाया है।"
सूत्र ने आगे कहा, "विनीत कुमार सिंह फिल्म समुक में अक्षय कुमार के साथ एक खास मिशन पर नजर आएंगे। उनका रोल कहानी में अहम पार्ट प्ले करेगा और दोनों के बीच जबरदस्त बॉन्ड दिखाई देगा।" फिल्म समुक को अक्षय कुमार बड़े स्तर पर बना रहे हैं ताकि दर्शकों को हॉलीवुड स्तर का एक्सपीरियंस मिल सके।
