बॉलीवुड

'Indira Gandhi' की बायोपिक को लगी बुरी नजर !! मेकर्स ने बंद की Vidya Balan की फिल्म

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 31, 2022, 04:10 PM IST

Vidya Balan's Indira Gandhi biopic Shelved: बॉलीवुड एक्ट्रेस विद्या बालन आने वाले दिनों में भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की बायोपिक में नजर आने वाली थीं। हालांकि अब जो ताजा रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके अनुसार मौजूदा राजनीतिक माहौल को देखते हुए विद्या बालन स्टारर को मेकर्स ने बंद कर दिया है।

Image

Vidya Balan and Indira Gandhi

Vidya Balan's Indira Gandhi biopic Shelved: बीते कुछ दिनों में सलमान खान की 'नो एंट्री में एंट्री' से लेकर सिद्धार्थ मल्होत्रा-कियारा आडवाणी की 'अदल-बदल' जैसी कई बड़े बजट की फिल्मों के बंद की खबरों ने सभी फैन्स को हैरान कर दिया है। ऐसे में अब बॉलीवुड इंडस्ट्री की बोल्ड और स्टाइलिश अदाकाराओं में से एक विद्या बालन (Vidya Balan) की अपकमिंग सीरीज पर काले बादल मंडराने लगे हैं। विद्या बालन की ये सीरीज भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की बायोपिक होती। ताजा रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि निर्माताओं ने विद्या बालन स्टारर को बंद करने का निर्णय ले लिया है।

श्रीमती इंदिरा गांधी की भूमिका को बड़े परदे पर निभाने के लिए विद्या बालन बेहद उत्साहित थीं। इस फिल्म को विद्या बालन के पति सिद्धार्थ रॉय कपूर ही प्रोड्यूस कर रहे थे। इस वेब सीरीज में विद्या को इंदिरा गांधी के किरदार में देखने के लिए दर्शक भी बेताब थे। ये सीरीज फेमस टेलीविजन पत्रकार सागरिका घोष की श्रीमती गांधी की पुस्तक पर आधारित होती। फिल्म की घोषणा के लगभग 3 सालों बाद अब इसे बंद कर दिया गया है।

ईटाइम्स की रिपोर्ट्स के अनुसार विवादास्पद राजनीतिक हस्तियों पर बायोपिक बनाना मौजूदा राजनीतिक माहौल के हिसाब से सही नहीं है। इस फिल्म में मिसेज गांधी की भूमिका निभाने के बाद विद्या बालन की भी आने वाले समय में मुश्किलें बढ़ सकती हैं। शायद यही वजह है कि निर्माताओं ने इसे बनाना सही नहीं समझा है।

यह पहली इंदिरा गांधी की बायोपिक नहीं है जिसे बंद किया गया है। इससे पहले मनीषा कोइराला को भी इंडिया गांधी की भूमिका ऑफर हुई थी। इस प्रोजेक्ट को इंदिरा गांधी की 85वीं जयंती के मौके पर शुरू किया गया था। फिल्म का टाइटल 'इंदिरा गांधी ए ट्रिस्ट विद डेस्टिनी' रखा गया था और इसे एन चंद्रा द्वारा डायरेक्ट करने वाले थे।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article