'शाहिद कपूर के साथ क्यों नहीं किया काम?' इस सवाल का करीना कपूर ने दिया था बिंदास जवाब

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 25, 2022, 04:19 PM IST

Kareena Kapoor Sassy Reply: करीना कपूर और शाहिद कपूर एक वक्त फैंस के फेवरेट कपल थे। करीना कपूर ने एक इंटरव्यू में शाहिद कपूर के साथ काम न करने पर जवाब दिया था।

मुंबई. करीना कपूर और शाहिद कपूरएक वक्त फैंस का सबसे पसंदीदा कपल था। दोनों ने 36 चाइना टाउन, फिदा, मिलेंगे-मिलेंगे और जब वी मेट जैसी कई फिल्मों में काम किया था। साल 2007 में दोनों का ब्रेकअप हो गया था। हालांकि, साल 2016 में करीना कपूर और शाहिद कपूर ने फिल्म उड़ता पंजाब में काम किया था लेकिन, दोनों ने स्क्रीन शेयर नहीं किया था। फिल्म के प्रमोशन के दौरान करीना से पूछा गया था कि दोनों ने स्क्रीन शेयर क्यों नहीं किया? इस पर बेबो ने तुरंत जवाब दिया- 'जब वी मेट की डीवीडी अभी भी उपलब्ध है।' वहीं, शाहिद ने कहा, 'हमें एक ही वक्त अलग- अलग काम करने में बड़ा मजा आया था। मतलब जो हुआ नहीं इसके बारे में हम खुश थे या दुखी थे? जो हो गया, उसके बारे में कमेंट कर सकते हैं।' आपको बता दें कि करीना कपूर ने साल 2012 में सैफ अली खान से शादी की। वहीं, साल 2015 में शाहिद कपूर ने मीरा राजपूत से शादी की थी।

End of Article