लता मंगेशकर को बेहद पसंद थे चॉकलेट और कबाब, वहीदा रहमान को भेजा करती थीं साड़ियां

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 6, 2022, 07:17 PM IST

Waheeda Rehman on Lata Mangeshkar: लता मंगेशकर के निधन पर वहीदा रहमान भी काफी दुखी हैं। वहीदा रहमान ने बताया था कि लता मंगेशकर उनके लिए साड़ियां भेजा करती थीं।

Waheeda Rehman on Lata Mangeshkar: लता मंगेशकर कुछ देर में पंचतत्व में विलीन हो जाएंगी। स्वर कोकिला ने आज सुबह अपनी अंतिम सांस ली। लता मंगेशकर के निधन की खबर के बाद खेल, राजनीति और बॉलीवुड जगत की हस्तियां उन्हें श्रद्धांजलि दे रही हैं। वेट्रन एक्ट्रेस वहीदा रहमान ने भी लता मंगेशकर को याद किया है। पीटीआई से बातचीत में वहीदा रहमान ने कहा कि, 'मैं बांद्रा में रहती थीं। मैं लता मंगेशकर को अपने घर में अक्सर बुलाया करती थीं। हम तीन घंटे तक जिंदगी के बारे में बात करते थे। खाना खाते और मजाक किया करते थे। मैं उनके लिए चॉकलेट, कबाब भेजा करती थीं, जो उन्हें बहुत ज्यादा पसंद था। वह मेरे लिए बहुत सुंदर साड़ियां भेजा करती थीं। वह गाने से पहले हमेशा आर्टिस्ट को अपने दिमाग में रखती थीं।

End of Article