इन बॉलीवुड एक्ट्रेस को पहले से शादीशुदा सेलेब्स से हुआ प्यार, तलाकशुदा लोगों से रचाई शादी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 12, 2021, 06:29 PM IST

ऐसी कई बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं जिनका अफेयर पहले से ही शादीशुदा लोगों से रहा है और उनकी शादी तलाकशुदा सेलेब्स से हुई है। वीडियो में जानें कुछ ऐसी ही जोड़ियों के बारे में।

मुंबई: बॉलीवुड में ऐसी कई जोड़ियां हैं जिनके लाइफ पार्टनर उनका पहला प्यार नहीं हैं। खास तौर पर फिल्म जगत में ऐसी कई सारी एक्ट्रेस रही हैं जिनका अफेयर पहले से ही शादीशुदा लोगों से रहा है और उन्होंने तलाकशुदा पुरुषों से शादी की है। यहां वेलेंटाइन डे से पहले हम आपको कुछ ऐसी ही जोड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं।

करीना कपूर खान इसका एक उदाहरण हैं जिन्होंने अमृता सिंह से पहले से शादी कर चुके सैफ अली खान से रिश्ता जोड़ा। हेमा मालिनी और धर्मेंद्र की जोड़ी भी इसका एक उदाहरण है। हेमा से शादी से पहले धर्मेंद्र की पहले ही शादी हो चुकी थी। शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा भी उनसे शादी करने से पहले किसी और से शादी कर चुके थे।

End of Article