सुशांत सिंह राजपूत की पर्सनल डायरी से किसने फाड़े पन्ने? कौन है जिसे राज खुलने का है डर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 7, 2020, 01:47 PM IST

बॉलीवुड एक्‍टर सुशांत सिंंह राजपूत की आत्‍महत्‍या मामले में नया मोड़ आया है। अब सुशांत की पर्सनल डायरी सामने आई है, जिसमें वो अपने निजी अनुभव लिखते थे लेकिन इस डायरी के कुछ पन्ने गायब हैं।

बॉलीवुड एक्‍टर सुशांत सिंह राजपूत की आत्‍महत्‍या मामले में नया मोड़ आया है। अब सुशांत की पर्सनल डायरी सामने आई है, जिसमें वो अपने निजी अनुभव लिखते थे लेकिन इस डायरी के कुछ पन्ने गायब हैं। बड़ा सवाल ये है किसने सुशांत की डायरी के पन्ने गायब किए और आखिरकार इन पन्‍नों पर ऐसा क्‍या लिखा था। टाइम्स नाऊ को सुशांत सिंह राजपूत की डायरी मिली है, जिसके आखिरी के पन्ने फटे हुए हैं। डायरी में एक नाम का जिक्र है, जिसके बाद के पन्ने गायब कर दिए गए है। वहीं सुशांत के दोस्‍त सिद्धार्थ पिठानी का कहना है कि उन्हें डायरी में कोई पेज फटा नहीं दिखा। फ‍िलहाल इस मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी गई है। सीबीआई ने रिया चक्रवर्ती समेत सात लोगों के लिए FIR दर्ज कर ली है।

End of Article