Shah Rukh Khan Viral Bike Ride Video: बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान इन दिनों अपनी फिल्म पठान और जवान को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर शाहरुख खान का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है जिसमें वह एक शानदार बाइक चलाते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि शाहरुख खान व्हाइट शर्ट में व्हाइट कलर की बाइक चला रहे हैं। दरअसल, यह वीडियो हाल ही में आयोजित हुए इवेंट उमंग 2022 का है जिसमें किंग खान शामिल हुए थे। शाहरुख खान का यह वीडियो उनके फैंस को इतना पसंद आया कि लोगों ने उनके सामने एक अजीब सी डिमांड रख दी। शाहरुख खान का यह वीडियो देखने के बाद लोगों ने यह कहा कि उन्हें धूम 4 फिल्म में जरूर काम करना चाहिए। लोगों ने यह वीडियो देखने के बाद कहना शुरू कर दिया कि वह शाहरुख खान को धूम 4 फिल्म में देखना चाहते हैं।
वायरल हुआ शाहरुख खान का बाइक राइड वीडियो, एक्टर का धांसू अंदाज देखने के बाद फैंस ने की ये डिमांड
- Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
- Updated Jun 28, 2022, 08:53 PM IST
