Koffee With Karan 7 Updates: कॉफी विद करण सीजन 7 के बारहवें एपिसोड को लेकर हर तरफ चर्चा तेज है क्योंकि इस बार नई तिकड़ी काउच की शोभा बढ़ा रही है। इस बार होस्ट करण जौहर ने अपने शो पर गौरी खान को वेलकम किया, जो 17 साल बाद इस काउच पर लौटी हैं। इस बार शो में गौरी खान की करीबी दोस्त महीप कपूर और भावना पांडे भी उनके साथ आईं। उनका शो पर डेब्यू है। शो पर स्टार वाइफ अपने एयरपोर्ट लुक्स से लेकर बॉलीवुड पार्टीज के बारे में भी बात करती नजर आएंगी।
फेम हमेशा के लिए नहीं रहती है और यह मशहूर हस्तियों से बेहतर कोई नहीं जानता। संजय कपूर की पत्नी महीप कपूर भी इसकी गवाह रही हैं। उन्हें और उनके परिवार को भी कभी इस तरह की सिचुएशन से गुजरना पड़ा था। शो के लेटेस्ट एपिसोड में स्टार वाइफ महीप कपूर ने अपने इस अनुभव को सबके साथ शेयर किया हैं। उन्होंने बताया, 'ऐसा समय भी था जब संजय कई सालों तक बिना किसी काम के घर पर बैठे हुए थे। पैसे की बहुत तंगी थी। मेरे बच्चे ग्लैमर और चकाचौंध के साथ-साथ इसे देखकर भी बड़े हुए हैं।'
बॉलीवुड के सबसे बड़े परिवारों में से एक का हिस्सा होने से भी जीवन आसान नहीं हुआ। मेरे आस-पास के लोगों ने मुझे कई बार ऐसा महसूस कराया कि हम कपूर परिवार के असफल विंग थे।

