Kangana Ranaut Shares her Poetry: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत इन दिनों मनाली में अपने परिवार के साथ लॉकडाउन को एंजॉय कर रही हैं। जहां एक तरफ कई दूसरे एक्टर्स अपनी वीडियोज शेयर कर रहें हैं तो वहीं एक कविता लिखकर कंगना रनौत ने अपने फैन्स को सरप्राइज कर दिया है। जी हां, कंगना ने हाल ही 'आसमान' नाम से एक कविता लिखी हैं और यही नही उन्होंने इसे अपनी आवाज भी दी है। इसका डायरेक्शन भी उन्होंने खुद ही किया है। इस कविता में वो लिखती हैं कि कहती हो आसमान एक धोखा है, मुझे महसूस कर, मेरी मोहब्बत। जो कभी गया ही नहीं, उसे ढूंढ पाओगे कैसे? इस कविता में आसमान का जिक्र किया गया है। कंगना रनौत ने कुछ समय पहले भी मदर्स-डे पर एक और कविता भी शेयर की थी।
कई फिल्मों में अपनी दमदार परफॉरमेंस से कंगना रनौत लोगों का दिल जीत चुकी हैं। उनकी अगली आने वाली फिल्म जयललिता की बायोपिक है, जिसकी शूटिंग भी लॉकडाउन के वजह से रोकदी गई है।
कंगना रनौत ने लिखी कविता, कही आसमान के दिल की बात
- Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
- Updated May 19, 2020, 02:59 PM IST
Kangana Ranaut Shares her Poetry: बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत एक्टिंग के साथ डायरेक्शन में भी अपनी पकड़ बना चुकी हैं। अब हाल ही एक कविता लिखकर उन्होंने लोगों को हैरान कर दिया है।
End of Article
