JugJug Jeeyo: कियारा आडवाणी और नीतू कपूर ने की अनिल कपूर के पैर छूने की कोशिश, देखें एक्टर ने क्या दिया रिएक्शन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 17, 2022, 06:18 PM IST

JugJug Jeeyo Movie: फिल्म जुग जुग जियो के प्रमोशन के दौरान नीतू कपूर और कियारा आडवाणी को अनिल कपूर के साथ एक शरारत सूझी। देखें उनकी हरकत पर एक्टर का क्या रिएक्शन सामने आया।

मुंबई : इन दिनों वरुण धवन, कियारा आडवाणी, नीतू कपूर और अनिल कपूर अपनी आने वाली फिल्म जुग जुग जियो (JugJug Jeeyo Movie) को प्रमोट करने में बिजी हैं। वहीं ये सभी सितारे साथ में मस्ती करने का भी कोई मौका मिस नहीं करते। हाल ही में फिल्म प्रमोशन के एक इवेंट में नीतू कपूर और कियारा आडवाणी को एक शरारत सूझी और वे दोनों अनिल कपूर के पैर छूने पहुंच गईं। बता दें कि फिल्म में कियारा जहां अनिल की बहू बनी हैं, वहीं नीतू उनकी वाइफ के किरदार में नजर आ रही हैं। जहां तक नीतू और कियारा की शरारत की है तो अनिल दोनों की इस हरकत को समझ गए और पहले ही अपनी जगह से खिसक लिए। सितारों की ये क्यूट हरकत कैमरे में कैद करके हम आपके लिए लाए हैं। देखें ये वीडियो रिपोर्ट। 

End of Article